राजस्थान में मतदान और लोकसभा चुनाव के परिणाम के बीच एक लंबा समय है. वोटिंग खत्म होने के बाद अब हर कोई यही जानना चाहता है कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी. इसे लेकर चौक-चौराहे पर चर्चा और एक्सपर्ट्स के आंकलन भी शुरू हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि मिशन-25 का दावा करने वाली बीजेपी भी अब मान रही है कि सीटों में कटौती हो सकती है. केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह ने इस बात को स्वीकारा था कि सीटें कम हो सकती है. वहीं, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी बयान दे चुके हैं कि राजस्थान में 2-3 सीटों पर कड़ी टक्कर है. लेकिन बीजेपी को यह नुकसान ज्यादा सीटों का भी हो सकता है. ऐसा दावा है फलोदी सट्टा बाजार का. देश का प्रमुख सट्टा बाजार बीजेपी को भारी नुकसान बता रहा है. सट्टा बाजार के मुताबिक 8 से 10 सीटों पर बीजेपी को नुकसान हो सकता है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के जैसे-जैसे चरण गुजरते जा रहे हैं, वैसे ही सट्टा बाजार में भावों में बदलाव दिख रहा है. यहीं उतार-चढ़ाव राजस्थान की सीटों को लेकर चल रहे भावों में भी जारी है. वहीं, हाल ही में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बयान दिया था कि कांग्रेस राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन करेगी. एक इंटरव्यू में गहलोत ने कहा था "कांग्रेस प्रदेश में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में परिवर्तन की हवा बह रही है और केंद्र भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. गहलोत ने जो यह दावा किया है उसकी चर्चा प्रदेश की सियासत में तेज हो गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
SHREE VASAVI CONDIMENT MANGO UTSAVA
SHREE VASAVI CONDIMENT MANGO UTSAVA
એડવોકેટ રિંકેશ શેઠ ના નૂતન વર્ષાભિનંદન.
કાલોલ ના રીંકેશ એસ શેઠ કે જેઓ બેંક ઓફ બરોડા ના પેનલ એડવોકેટ તરીકે ની કામગીરી કરી રહ્યા છે. તેઓએ...
Jharkhand Election 2024: INDIA ब्लॉक में बड़ी दरार, इस पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक से किनारा करते हुए 15...
জয়মালাতে শেষ নহয় কাহিনী!
জয়মালাতে শেষ নহয় কাহিনী! জয়মালাৰ তামিলনাডু অধ্যায়ে উদঙাছে অসমত দীৰ্ঘদিনে চলি অহা হাতী চিণ্ডিকেটৰ...
Firing on Sukhbir Singh Badal: Amritsar में स्वर्ण मंदिर के गेट पर हुई फायरिंग | Punjab | Aaj Tak
Firing on Sukhbir Singh Badal: Amritsar में स्वर्ण मंदिर के गेट पर हुई फायरिंग | Punjab | Aaj Tak