मई महीने के आधे गुजरने के साथ ही अब प्रदेश के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है. तपते अंगारों के समान तापमान के बीच लोग घरों में कैद होने को मजबूर है. मौसम की इस मार के बीच तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. यही कारण है कि लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. श्रीगंगानगर में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके अलावा जैसलमेर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में तापमान हुआ 43 डिग्री से पार पहुंच गया है. इसी कड़ी में जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में तापमान में बढ़ोतरी होगी. तीनों संभाग में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री के करीब पहुंचेगा. साथ ही 17 मई से चलेगी हीट वेव भी चलेगी. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में हीट वेव का असर रहेगा. जोधपुर,बीकानेर संभाग में 2-3 दिन 25-30 Kmph रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. तापमान बढ़ोतरी के साथ हीटवेव चल रही है. 17 मई से तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी. जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी होगी. साथ ही कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना भी जताई जा रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ संपन्न
निवाई में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का समापन रानी लक्ष्मीबाई...
মৰিহীৰাগাঁও ৰাইজৰ প্ৰথম বাৰ্ষিক শ্ৰীশ্ৰী দুৰ্গাপূজাত ভক্তপ্ৰাণ পুৰুষ মহিলাৰ মহাঅষ্টমীৰ আৰতি -
মৰিহীৰাগাঁও ৰাইজৰ প্ৰথম বাৰ্ষিক শ্ৰীশ্ৰী দুৰ্গাপূজা উদযাপনকলৈ ভক্তপ্ৰাণ ৰাইজৰ ব্যাপক উৎসাহ ।...
Oppo Reno 12 सीरीज जल्द होगी ग्लोबली लॉन्च, एआई फीचर्स से लैस होंगे स्मार्टफोन
ब्रांड ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह इस महीने के अंत में वैश्विक स्तर पर रेनो 12 सीरीज का...