राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया। उनकी भाभी पूर्व राजमाता मां माधवी राजे के स्वर्गवास की खबर से पूरे सिंधिया परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। माधवी राजे ने नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि अंतिम समय वो एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर पर थीं और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि माधवी राजे, वसुंधरा राजे के भाई व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे माधव राव सिंधिया की पत्नी होने के साथ ही उनके भतीजे व मौजूदा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां थीं। जानकारी के अनुसार माधवी राजे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे डॉक्टरों ने आखिरकार आज सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार माधवी राजे का अंतिम संस्कार कल गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होगा। इस दौरान सिंधिया परिवार के सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी ग्वालियर जाकर अपनी भाभी के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने का संभावित कार्यक्रम है। हालांकि उनके आगामी संभावित कार्यक्रम जारी होने का इंतज़ार है। वसुंधरा राजे की भाभी माधवी राजे दरअसल नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती थीं। उनके शाही परिवार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। माधवी राजे के पिता जुद्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। माधवी राजे को ‘प्रिंसेज किरण राज्य लक्ष्मी देवी’ के नाम से भी जाना जाता है। 1966 में नेपाल राजघराने की राजकुमारी माधवी राजे की ग्वालियर रियासत के अंतिम शासक महाराजा जीवाजी राव सिंधिया के पुत्र माधवराव सिंधिया के साथ शादी हुई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
*बोरी भास्कराचार्य सार्वजनिक वाचनालयात डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम यांची जयंती साजरी*
📰जनता न्यूज चॅनल साठी प्रतिनिधी माबुद खान✍️
जिंतूर तालुक्यातील बोरी येथे डॉक्टर एपीजे अब्दुल...
तुम्ही लावलेल्या झाडाच्या पारंब्याही मजबूत करा - आ.डॉ.गुट्टे
प्रवेश सोहळा व शेतकरी मेळावा संपन्न
पूर्णा- ताडकळस
राजकारणाच्या आखाड्यात अनेक मोठी झाडे तुम्ही आजपर्यत लावली आहेत. मात्र, त्या...
'शुर आम्ही आमदार आम्हाला फक्त ईडी ची भिती' ; सोशल मिडीयावर तुफान व्हायरल
'शुर आम्ही आमदार आम्हाला फक्त ईडी ची भिती' ; सोशल मिडीयावर तुफान व्हायरल
H3N2 Virus: देश में खतरनाक साबित हो रहा H3N2 वायरस, देश में पहली मौत
कोरोना वायरस के बाद अब देश में H3N2 वायरस खतरनाक साबित हो रहा है. इस इन्फ्लुएंजा वायरस से गुजरात...