राजस्थान सरकार ने 33 जिलों की जिला परिषदों में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण विकास के पद सृजित किए हैं। इनका कार्य ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। इस तरह जिला परिषद में दो एसीईओ कार्य करेंगे। ये सभी सीईओ के अधीन होंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने आदेश जारी किए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने पत्र में कहा है कि ग्रामीण विकास राज्य सेवा के कैडर का पुनर्गठन कर पूर्व के 33 जिलों में जिला परिषद स्तर पर चयनित वेतन श्रंखला एल-19 में एसीईओ ग्रामीण विकास एवं संयुक्त जिला परियोजना समन्वयक मनरेगा के नवीन पद का सृजन किया गया है। एसीईओ ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं के लिए जिला परिषद स्तर पर प्रभारी अधिकारी होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के नियंत्रण में कार्य करेंगे। साथ ही सीईओ के लिंक अधिकारी होंगे। संयुक्त जिला परियोजना समन्वयक मनरेगा के लिए जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारी होंगे। यह जिला कलक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के नियंत्रण में कार्य करेंगे। आदेश में 33 पुराने जिलों में ही एसीईओ लगाए गए हैं। नए जिलों में व्यवस्था नहीं है। बताया जा रहा है कि नए जिलों में जिला परिषद का गठन ही पूरी तरह नहीं हो पाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભાભર નજીક ટ્રકમાં કોલસાની આડમાં લઇ જવાતો દારૂ પોલીસે ઝડપી પાડયો
બનાસકાંઠા જીલ્લાના ભાભરના બેડા ત્રણ રસ્તા નજીકથી એલસીબીની ટીમે એક ટ્રકમાં કોલસાની આડમાં થતી...
Gujarat Election 2022: गुजरात में BJP के दिग्गज नेता और 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और 4 बार के विधायक जय नारायण...
પાટણમાં સગામામા ના દીકરા એ ફોઈના દીકરાને છરીના ઘા મારી રહેસી નાખ્યો...
પાટણ બ્રેકિંગ:
પાટણમાં સગામામા ના દીકરા એ ફોઈના દીકરાને છરીના ઘા મારી રહેસી...
कराटे कलर बेल्ट चेंज परीक्षा में 23 खिलाड़ी हुए उत्तीर्ण
बूंदी । शहर के खोजा गेट चौराहा स्थित "यादव कंपलेक्स"में रविवार को कराटे "कलर बैल्ट...