140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगी भाजपा की मोदी सरकार : चुघ

मोहब्बत की दुकान लेकर निकले कांग्रेस के शहजादे अब समाज में नफरत व् जहर घोल रहे है :चुग 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ ने काहा की कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा और भाजपा के कार्यकाल में बोलते हुए हुए कहा कि 4 जून को देश मोदी जी के नेतृत्व में जीतेगा। मोदी जी के नेतृत्व में 4 जून को 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने दशकों तक जनता से सिर्फ झूठे वादे किए लेकिन आज देश मोदी की गारंटी देख रहा है और मोदी की गारंटी यानी विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी। मोदी की गारंटी का अर्थ है अगले पांच वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को निशुल्क इलाज की गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरी होने की गारंटी। 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने पंजाब के लिए लाखों-करोड़ों रुपए भेजे लेकिन वो पैसा भ्रष्टाचार का एटीएम कांग्रेस और आप  ने लूटा और अब आप भी उसी तरह लूट रही है। आप ढेर सारे वादे करके सरकार में आई थी लेकिन सरकार में आते ही कांग्रेस की फोटो कॉपी बन गई। कांग्रेस ने जितना लूटा, आप उतना भ्रष्टाचार कुछ महीनों में ही करना चाहती है। उद्योगों की बात कहकर सत्ता में आई आप ने फेक वीडियो बनाने की दुकान खोल ली है। कांग्रेस के पुराने घोटाले पर कलम चलाने को भी तैयार नहीं है और आप के आते ही जनता पर डबल आर टैक्स लगा दिया गया। दिल्ली में भी तेलंगाना की जनता पर लगे डबल आर टैक्स की चर्चा हो रही है।  कांग्रेस के शहजादे चुनाव से पहले मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन अब कांग्रेस के शहजादे समाज में जहर घोलने में जुट गए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग को कंधा देने वाले देश के टुकड़े करने की बात कर रहे हैं। शहजादे के एक सलाहकार ने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन है |

चुघ ने कहा कि भारत आज डिजिटल पावर है। भारत आज फिनटेक पावर है। भारत आज स्टार्ट अप पावर है। भारत आज 5वीं बड़ी इकोनॉमी है। भारत आज स्पेस पावर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट का है, appeasement का है, dynasty first का है, कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आतंकवादियों पर नरमी का है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है। लेकिन ये लोग मिडिल क्लास की कमाई का एक्स-रे करके, उसे अपने वोटबैंक में बांटने की घोषणाएं डंके की चोट पर कर रहे हैं। कांग्रेस की नस-नस में रेसिज्म का जहर भरा है, शहजादे के उस्ताद अपने ही देश के लोगों को चीन, अफ्रीका का बता रहे हैं।
 
चुग ने कहा कि विकास और देश विरोधी एजेंडे के सामने एक ही चट्टान है, वो है मोदी और मोदी को ताकत जनता के प्यार और वोट से मिलती है। श्री चुघ ने स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की।