जनपद आजमगढ़ में,50हजार के इनामी के दोनों पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना फूलपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर, डी-34 गैंग के सदस्य गो तस्कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैर में, गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के लिए, अस्पताल में, भर्ती कराया है। बदमाश के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार 12 मई को बीती रात करीब 2 बजे प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना अहरौला के गैगेंस्टर एक्ट में, 50 हजार रूपये का कुख्यात इनामियां, हिस्ट्रीशीटर, डी-34 गैंग का सदस्य शातिर गो-तस्कर अपराधी दिलशाद पुत्र शमसाद किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मद्धूपुर कलवारी रोड़ जाने वाले मार्ग पर कौड़िया प्राइमरी पाठशाला के पास खड़ा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी फूलपुर अपने हमराहियों के साथ मुद्धूपुर कलवारी रोड़ जाने वाली मार्ग कौड़िया प्राइमरी पाठशाला के नजदीक पहुँचे। वहां एक व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया, जिसके तरफ पुलिस बल आगे बढ़े तो बदमाश पुलिस बल को देखकर बगल की झाड़ी में जाकर छिप गया, अपने को चारो तरफ से घिरा देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों के घुटने व घुटने के नीचे गोली लग गई। उपचार हेतु सीएचसी फूलपुर भेजा गया। बदमाश के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर व 3 खोखा कारतूस 0315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस .315 बरामद किया गया। घायल बदमाश की पहचान दिलशाद पुत्र शमशाद सा0 चकशाहकाफी खुरासो थाना फूलपुर आजमगढ के रूप में की गयी। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गोवंशो को बिहार ले जाकर वध करने हेतु बेचता है। गोतस्करी में थाना अहरौला से जेल गया तथा वहीं से मेरे खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा भी लिखा गया है, जिसमे थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ की पुलिस मुझे काफी दिनो से तलाश रही है, मुझे जानकारी हुई कि गैंगेस्टर के मुकदमें में मेरे खिलाफ इनाम घोषित हुआ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra में class 1 नौकरियां 9-9 लाख में बिक रहीं, सरकार क्या कर रही है? Pune Lok Sabha
Maharashtra में class 1 नौकरियां 9-9 लाख में बिक रहीं, सरकार क्या कर रही है? Pune Lok Sabha
Ford Capri EV लॉन्च: सिंगल चार्ज में 627KM की रेंज और महज 6.4 सेकंड में पकड़ेगी 100KMPH की रफ्तार
Ford Capri EV को यूरोप में फ्रेंच इंटरनेशनल खिलाड़ी एरिक कैंटोना ने दुनिया के सामने पेश किया। इस...
Hyundai Venue Facelift कब तक होगी लॉन्च, जानें क्या हो सकते हैं बदलाव
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में Venue को ऑफर किया जाता है।...
शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे यांची दै.सामनाचे संपादक संजय राऊत यांनी मुलाखत घेतली | - LIVE
शिवसेना पक्षप्रमुख श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे यांची दै.सामनाचे कार्यकारी संपादक श्री. संजय राऊत यांनी...
Samsung AI TV | Samsung ने लॉन्च किए दमदार AI Smart TV, इतने रुपये है कीमत | Electronics
Samsung AI TV | Samsung ने लॉन्च किए दमदार AI Smart TV, इतने रुपये है कीमत | Electronics