उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में,उसूल से कोई समझौता नही।मालूम होकि जनपद रायबरेली में,लोकसभा चुनाव के बीच रायबरेली सदर से भाजपा विधायक अदिति सिंह के एक पोस्ट ने शनिवार को रायबरेली से लखनऊ तक हलचल पैदा कर दी। अदिति ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं। इस पुरानी तस्वीर में, अदिति अपने स्वर्गीय पिता अखिलेश सिंह के कंधे पर सिर रखे हुए दिख रही हैं। अदिति के इस ट्वीट को लेकर कयासबाजी और चर्चाओं का बाजार गर्मा हो उठा है। यह ट्वीट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी विधायकों को प्रत्याशियों को जिताने की नसीहत के 48 घंटे के भीतर सामने आया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज रविवार को रायबरेली पहुंचने वाले हैं। विधायक अदिति सिंह के तीखे तेवर सामने आए हैं। अदिति ने चुनाव प्रचार से भी पूरी तरह दूरी बना रखी है। यह बात रायबरेली में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को लखनऊ में विधायकों और एमएलसी की बैठक की थी। बैठक में अदिति सिंह भी मौजूद थीं। नड्डा ने विधायकों से पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा था। बैठक के बाद अदिति सिंह मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही सीधे निकल गई थीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહિલાએ ગર્ભવતી મિત્રનું પેટ ફાડી નાખ્યું, ગર્ભમાંથી બાળક ચોરી કરવા માંગતી હતી
ભગવાન જગતમાં લોહીના સંબંધો મોકલે છે. આમાં માતા-પિતા, ભાઈ-બહેન વગેરેનો સમાવેશ થાય છે. જેમ જેમ...
गोलाघाट में माहेश्वरी सभा के सौजन्य एवं माहेश्वरी महिला व युवा संगठन द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया।
गोलाघाट माहेश्वरी सभा के सौजन्य एवं माहेश्वरी महिला संगठन तथा युवा संगठन के संयुक्त सहयोग द्वारा...
भारतीय जनता पार्टीं ने सपा में लगाई बड़ी सेंध।
उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ में,भारतीय जनता पार्टीं ने सपा में लगाई बड़ी सेंध।मालूम होकि जनपद लखनऊ...
ED Raid in Rajasthan : ACB और ED की कार्रवाई को लेकर क्या बोले Kirodi Lal Meena ? | JJM Corruption
ED Raid in Rajasthan : ACB और ED की कार्रवाई को लेकर क्या बोले Kirodi Lal Meena ? | JJM Corruption
फिर वही खबर, वही सवाल- 'घोड़ी पर कैसे बैठे', Dalit दूल्हे के साथ बीती यह कहानी शर्मसार कर देगी!
फिर वही खबर, वही सवाल- 'घोड़ी पर कैसे बैठे', Dalit दूल्हे के साथ बीती यह कहानी शर्मसार कर देगी!