लोकसभा चुनाव के रण में राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी चरम पर है. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले चुनाव आयोग के पत्र की भाषा पर घमसान मचा हुआ है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पत्र की भाषा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की भाषा संवैधानिक संस्था की बजाए एक राजनीतिक दल की लग रही है.दरअसल, अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पूर्णत: अनुचित एवं अनचाही है. उनके द्वारा उठाए गए जायज सवालों पर आए चुनाव आयोग के इस पत्र की भाषा एक संवैधानिक संस्था से ज्यादा राजनीतिक दल की लग रही है. चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से काम करने की बजाय इस चुनाव में एक पक्ष के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है. जो आमजन के मन में शंकाएं पैदा कर रहा है. यह चुनाव आयोग की छवि के लिए भी उचित नहीं है.'अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'यह आश्चर्यजनक है कि चुनाव आयोग पार्टियों के बीच हो रहे आतंरिक वार्तालाप पर तो प्रतिक्रिया दे रहा है पर चुनाव आयोग में विपक्षी दलों द्वारा दी गई शिकायतों पर संज्ञान भी नहीं ले रहा है. राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने 20 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाईं पर उन पर नोटिस तक जारी नहीं किए. दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में पहले दो चरण में सभी 25 सीटों पर चुनाव हुए थे. तब भाजपा नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 20 से ज्यादा शिकायतें भेजी थी
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजापूर जनकल्याण पतसंस्थेच्या सभासदांना यंदा ९ टक्के लाभांश
राजापूर : येथील राजापूर तालुका जनकल्याण पतसंस्थेच्या १७व्या वार्षिक सर्वसाधारण सभेत सभासदांना नऊ...
आपका पुराना OnePlus फोन भी क्लिक करेगा अब चकाचक फोटो, इन यूजर्स के लिए पेश हुए तगड़े कैमरा अपग्रेड्स
वनप्लस यूजर हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया...
આઇ.પી.એસ. સફીન હસનની બઢતી થતા વિદાય સમારોહ યોજાયો
#buletinindia #gujarat #bhavnagar
બનાસકાંઠા જીલ્લાના કાંકરેજ તાલુકાની ઘટના
બનાસકાંઠા જીલ્લાના કાંકરેજ તાલુકાની ઘટના
कोरोना से 100 गुना ज्यादा ताबाही मचा सकता है Bird Flu, एक्सपर्ट्स ने H5N1 वायरस को बताया नई महामारी की वजह!
इंसानों के बर्ड फ्लू (H5N1) से संक्रमित होने बाद से अब इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई...