प्रदेश में मनरेगा में संविदा पर लगे कार्मिकों को नियमित करने की कवायद राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश देते हुए राजस्थान कांट्रेक्च्युअल टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत सृजित 4966 पदों पर कार्मिकों नियमित करने को कहा है। इन पदों की प्रशासनिक स्वीकृति 7 मार्च 2024 को जारी की गई थी, फिलहाल 9 साल या उससे अधिक का कार्यानुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को ही नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। लगभग 2000 कार्मिक ही ऐसे हैं जो इस दायरे में आ रहे हैं। मनरेगा में कनिष्क तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, कॉर्डिनेटर, ग्राम रोजगार सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर 3200 के लगभग कार्मिक काम रहे हैं। इनमें शेष कार्मिक ऐसे हैं जो 9 साल अनुभव के दायरे में नहीं आते हैं।जिला स्तरीय कमेटी संविदा कर्मियों की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। मनरेगा में संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए 9 साल से उससे अधिक की सेवा अवधि की गणना 1 अप्रेल 2024 को आधार मानकर की जाएगी।अभी संविदाकर्मियों 2000 के लगभग कार्मिक ही ऐसे हैं जिन्हें 9 साल से उससे अधिक काम करने का अनुभव है, फिलहाल वे ही नियमितिकरण के दायरे में हैं, जिनका अनुभव 9 साल से कम हैं उन्हें बाद में मौका मिलेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Apple iPhone 17 Pro में बड़े अपग्रेड की तैयारी, नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से बढ़ेगा बैटरी बैकअप
Apple ने अपने अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली हैं। 2025 में लॉन्च होने वाले...
Bajaj ने लॉन्च किया Pulsar N160 का नया वेरिएंट, दिए गए हैं 3 राइडिंग मोड
Bajaj Pulsar N160 बजाज कंपनी ने पल्सर सीरीज की नए वेरिएंट लॉन्च किए है। जिसमें Pulsar N160 शामिल...
उदयगिरी महाविद्यालय समोर 4 लाख 77 हजार 420रुपयांचा देशी दारुसह ग्रामीण पोलिसांनी केला मुद्देमाल जप्त
उदयगिरी महाविद्यालय समोर 4 लाख 77 हजार 420रुपयांचा देशी दारुसह ग्रामीण पोलिसांनी केला मुद्देमाल जप्त
मोतियाबिन्द ऑपरेशन बूंदी मे, बडे शहरो की तकनीक अब बूंदी मे
शहर के खोजा गेट रोड स्थित अग्रवाल आई एंड स्किन हॉस्पिटल मे एक 96 वर्ष की महिला का जटिल...