जनपद आजमगढ़ में,युवती का बलात्कार घर से नाराज होकर निकली थी।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, गोरखपुर के सहजनवां इलाके में आजमगढ़ की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्षेत्र के रानूखोर गांव आमी नदी के किनारे आजमगढ़ जिले की युवती जो घर से नाराज होकर निकली थी, उसकी मदद के बहाने युवक ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे गांव में, जाकर युवती ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को जानकारी दी गई। युवती के चेहरे व शरीर पर चोट लगने के कारण उपचार के लिए, सीएचसी भेजा। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जीयनपुर इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब नाराज होकर घर से निकली। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि इसी बीच एक युवक रास्ते में मिला। उसने घर पहुंचाने के लिए कहा, फिर बस में, बैठाकर गोरखपुर रोड पर लाया। रात में, युवक ने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद एक युवक नदी के किनारे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। भोर में युवती गांव में पहुंची। वहां घरों का दरवाजा पीटने लगी। जब घर से बाहर निकले लोग तब युवती निर्वस्त्र थी। उसके चेहरे व शरीर पर खरोच के निशान थे। लोगों ने युवती को कपड़े दिए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व युवती द्वारा बताए गये परिजनों के नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले जाकर उपचार के लिए भेज दिया। सूचना पर पिता भी थाने पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा अनुराग सिंह, एसओ मदन मोहन मिश्र घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આજરોજ લાલપુર સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્રમાં લાલપુર જામજોધપુર વિસ્તાર ના ધારાસભ્ય ની અથાત મહેનતથી ડાયાલિસિસ મશીન ચાલુ કરવામાં આવ્યું,
આજરોજ લાલપુર સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્રમાં લાલપુર જામજોધપુર વિસ્તાર ના ધારાસભ્ય ની અથાત મહેનતથી...
Mumbai Phase-5 Voting: पोलिंग बूथ पर स्टार्स की कतार, अक्षय, जाह्नवी और सान्या मल्होत्रा ने डाला वोट
Mumbai Phase-5 Voting: पोलिंग बूथ पर स्टार्स की कतार, अक्षय, जाह्नवी और सान्या मल्होत्रा ने डाला वोट
ધ્રાંગધ્રામાં આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ગેરેન્ટી કાર્ડનું રજીસ્ટ્રેશન કરવામાં આવ્યું
ધ્રાંગધ્રામાં આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ગેરેન્ટી કાર્ડનું રજીસ્ટ્રેશન કરવામાં આવ્યું
Hanuman Beniwal ने ट्रेन हादसों पर रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को ये क्या कह दिया | Aaj Tak Hindi
Hanuman Beniwal ने ट्रेन हादसों पर रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को ये क्या कह दिया | Aaj Tak Hindi