जनपद आजमगढ़ में,बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में,अपने परिवार को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने वाले बिजली विभाग के, कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में, मौत हो गई। दूसरी महिला ही मृतक का शव लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के लछरामपुर गांव निवासी मनोज राजभर (47) बिजली विभाग में कर्मचारी था। बीते आठ सालों से वह अपनी पत्नी व बच्चों से अलग सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ पर एक महिला मनीता के साथ रहता था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे दूसरी महिला मनीता मनोज का शव लेकर उसके घर रानी की सराय के लछरामपुर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सिमली ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'साहेब ने परिवार में फूट डाली, राजनीति को इतना नीचे नहीं ले जाना चाहिए', अजित पवार का शरद पवार पर भावुक बयान
बारामती विधानसभा से सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी...
जौनपुर के शाहगंज में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या
जनपद जौनपुर के थाना शाहगंज में,पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या।मालूम होकि जनपद जौनपुर के शाहगंज थाना...
बापूनगर के पटाखा बाजार में अज्ञात कारणों से पटाखों के दो गोदामों में आग लगने से अफरातफरी मच गई.
बापूनगर के पटाखा बाजार में अज्ञात कारणों से पटाखों के दो गोदामों में आग लगने से अफरातफरी मच गई....