जनपद आजमगढ़ थाना गंभीरपुर में,6यात्री घायल खड़े ट्रक में रोडवेज बस ने मारी जबरदस्त टक्कर। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सड्डोपट्टी सिंघड़ा के पास, हाइवे पर बीते सोमवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार सिविल लाइन डिपो की बस खड़े ट्रक में, घुस गई। इस हादसे में बस में, सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुची। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में, भर्ती कराया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सिविल लाइन डिपो की एक बस रात 2 बजकर 30 मिनट पर सवारियां लेकर जौनपुर की तरफ से आ रही थी। बस गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सड्डोपट्टी सिंघड़ा के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में मुन्ना यादव (45) निवासी कुंडा प्रतापगढ़, अरुण कुमार (74) गोरखपुर, हरिचरण (60) सिवान बिहार, रामवृक्ष (60) हनुमानगढ़ी इलाहाबाद, राकेश कुमार (50) प्रयागराज, रिया कुमारी (35) पता अज्ञात घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा एक्सीडेंट की सूचना एंबुलेंस व स्थानिय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डांग पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
डांग पुलिस द्वारा "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस" पर जन...
सांगोद थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की वारदात का खुलासा 12घंटे में आरोपी को पकड़ा
कोटा. सांगोद थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने 12घंटे में...
दिसंबर में होगी सचिन पायलट की बड़ी 'परीक्षा'! राजस्थान के सियासी आसमान में उड़ान भरने का मौका
राजस्थान में इस संभवतः इस साल के दिसंबर माह में 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो सकते हैं. इन सात...
ગુજરાત સરકાર સાથેની અરજીમાં દોષિતોને પક્ષકાર બનાવો: બિલ્કીસ બાનો કેસ પર CJI
2002ના ગુજરાત રમખાણો દરમિયાન બિલ્કીસ બાનો ગેંગરેપ કેસમાં 11 દોષિતોને આપવામાં આવેલી માફીને પડકારતી...