जनपद वाराणासी में,हेड कांस्टेबल ने सुसाइड नोट में लिखा नौकरी का लाभ पत्नी को न मिले।मालूम होकि जनपद वाराणसी के भटपुरवा खुर्द गांव निवासी, हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल की आत्महत्या के बाद चोलापुर थाने की पुलिस को उसके घर से उसका सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में, उसने पत्नी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखा था कि मेरी मौत के बाद कोई भी सरकारी लाभ या नौकरी मेरी पत्नी को न मिले। सुसाइड नोट के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने ओंकार की पत्नी ज्योति पटेल, सास कुसुम देवी और ससुर जयप्रकाश पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना की जानकारी पाकर आजमगढ़ के आईजी रेंज अखिलेश कुमार रविवार को ओंकार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कहा कि ओंकार के परिवार के साथ न्याय होगा। पुलिस ओंकार के परिजनों की हरसंभव मदद तत्परता के साथ करेगी। भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल आजमगढ़ के आईजी कार्यालय में तैनात था। शनिवार की सुबह उसका शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। ओंकार पटेल के पिताजी राम लखन पटेल ने चोलापुर थाने की पुलिस को बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2022 में, बड़ा लालपुर की ज्योति पटेल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में, अनबन शुरू हो गई थी। ज्योति पटेल की एक अन्य युवक के साथ करीवी थी। इसकी शिकायत उसके मां-बाप से की गई, लेकिन वह लोग विवाद करने लगते थे। ज्योति के मायके वाले ओंकार पटेल को दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोपों में, फंसाने की धमकी देते थे। गत 26 अप्रैल को भी ओंकार को फोन पर धमकी दी गई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 5 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा मनाया जा रहा है*
श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राईट्स एवं एएचटी राज. जयपुर के निर्देशानुसार राज्य सरकार...
Congress की Bharat Jodo Nyay Yatra पर CM Himanta ने साधा निशाना | Loksabha Election 2024 | Aaj Tak
Congress की Bharat Jodo Nyay Yatra पर CM Himanta ने साधा निशाना | Loksabha Election 2024 | Aaj Tak
एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश के पिता रोने लगे:हाथ जोड़े, तो लोग बोले- आप घबराए नहीं; विजय बैंसला से लिपटकर रोई युवती
देवली-उनियारा (टोंक) में एसडीएम के थप्पड़कांड विवाद के बाद समरावता गांव में पांचवें दिन रविवार को...
G20 Summit के मद्देनदर Delhi में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
G20 Summit के मद्देनदर Delhi में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त