जनपद आजमगढ़ के थाना अतरौलिया में,हादसे में साले की मौत जीजा घायल तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिकहुला के समीप, पिकअप की टक्कर से बाइक से घर लौट रहे, साले की मौत हो गई।जबकि,गोंडा जिला निवासी जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में, जुट गई। और घायल को इलाज के लिए, अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। अतरौलिया थाना के धनसिंहपुर निवासी शिवम सिंह (20) गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में, सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व परिवार से मिलने के लिए, घर आए थे। शुक्रवार की देर शाम गोंडा जिले के निधिपुरवा थाना के कौड़ियां निवासी जीजा कमलेश सिंह भी शिवम सिंह से मिलने के लिए आए थे। शनिवार की शाम शिवम सिंह के साथ बाइक से कमलेश सिंह धर्मशाला चौराहा स्थित बाजार में, कुछ जरूरी सामान खरीदने गए थे। रात लगभग आठ बजे जीजा और साले सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच सिकहुला गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को अतरौलिया 100- शैय्या अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कमलेश सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में, कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और पांच बहन में चौथे नंबर पर था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાની નામદાર કોર્ટે ભીલડીના 2 વેપારીઓને ચેક રીટર્ન કેસમાં 6-6 માસની કેદની સજાનો હુકમ ફટકાર્યો
ડીસા તાલુકાના ભીલડી માર્કેટયાર્ડના બે વેપારીઓએ ભીલડી નાગરિક શરાફી મંડળીની લોન લઈ નાણા પરત ન...
Gigi Hadid: मारिजुआना के साथ गीगी हदीद गिरफ्तार, भारी जुर्माना भरने के बाद जमानत पर हुई रिहा
लॉस एंजिल्स, हॉलीवुड की सुपरमॉडल और एक्ट्रेस गीगी हदीद को मारिजुआना के साथ यात्रा करने के...
Special Report | ठाकरेंची तोफ विरुद्ध शिंदेंची तोफ! जळगावच्या मैदानात धूर अन् जाळ? पाहा रिपोर्ट
Special Report | ठाकरेंची तोफ विरुद्ध शिंदेंची तोफ! जळगावच्या मैदानात धूर अन् जाळ? पाहा रिपोर्ट
VSSM માવજત કાર્યક્રમ બનાસકાંઠા નિરાધાર વૃદ્ધ માવતારોને માર્ચ મહિનાની રાશન કીટ નું વિતરણ કરવામાં આવ્યું.
#VSSM_માવજત_કાર્યક્રમ_બનાસકાંઠા નિરાધાર વૃદ્વ માવતરોને માર્ચ મહિનાની રાશન કિટ નું વિતરણ કરવામાં...