तेजपुर। असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो वन रक्षकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।पश्चिम तेजपुर प्रभागीय वन अधिकारी निपेन कलिता ने कहा कि जब वनकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे, तब एक जंगली हाथी पास के ढेकियाजुली जंगल से भटककर धीराई माजुली गांव में घुस गया और तीन लोगों को कुचलकर मौके पर ही मार डाला, जबकि वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी को घायल कर दिया।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वनरक्षक कोलेश्वर बोरो और बीरेन रावा और स्थानीय व्यक्ति की पहचान जतिन तांती के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति दिबाकर मालाकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हाथी को वापस जंगल में धकेलने के प्रयास जारी हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जीएसएस पर पर्दशन कर लगाया ताला।
ब
हाड़ो का पीपलदा जीएसएस पर ग्रामीणों ने लगाया ताला । 24 घंटे में मिलती है 4 घंटे...
CM Kejriwal Sent Judicial Custody: CM Kejriwal की गिरफ्तारी पर AAP का गंभीर आरोप | Dilip Pandey
CM Kejriwal Sent Judicial Custody: CM Kejriwal की गिरफ्तारी पर AAP का गंभीर आरोप | Dilip Pandey
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान घर-घर जाकर सर्वे करेगी आशा एवं सामुदायिक स्वयं सेवक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत चिन्हित ग्राम पंचायत मे...