जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर में,दों घरो में ग्राम प्रधान सहित लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया चोरो ने।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर क्षेत्र के नंदाव गांव के, प्रधान समेत दो लोगों के घरों से चोरों ने सोमवार की रात लाखों का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ सरायमीर थाना पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। चोर सबसे पहले नंदाव गांव निवासी अनिकेत यादव के घर में छत के रास्ते से घुसे। इसके बाद घर के एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़ कर एक जोड़ी पायल, तीन नथुनी, सोने की लाकेट, कान की बाली समेत लगभग तीन हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। खटपट की आवाज होने पर अनिकेत की नींद टूट गई तो उसने शोर मचाया। शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकलने। इसके बाद पुलिस को रात में ही घटना की सूचना दे दी गई। अनिकेत के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने ग्राम प्रधान चंदा देवी के घर को भी निशाना बनाया। यहां से चोर कई बैग को उठा ले गए। जिसमें एक में दो थान जेवरात तथा अन्य में बच्चों के कापी किताब रखे थे। पड़ित परिवारों के अनुसार चोरों ने दोनों घरों से तीन लाख से अधिक का माल उड़ा दिया है। ग्राम प्रधान के पति दिनेश कुमार सरोज सीआरपीएफ जवान हैं, जो वर्तमान में महाराष्ट्र प्रांत के नांदेड़ में तैनात हैं। दो अप्रैल को वो भी छुट्टी पर आए थे। सूचना पर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। सुबह डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंच कर पुलिस ने दोनों घरों में जांच पड़ताल किया। पीड़ित परिवारों ने चोरी के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Telangana News: कार में सवार होकर आए 'मास्क मैन', आवारा कुत्तों पर चलाई गोली; 20 की मौत
तेलंगाना के महबूबनगर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 20 से अधिक आवारा कुत्ते मृत मिले...
જામનગરમાં સિસી રોડનું ખાતમુહૂર્ત થયું
#buletinindia #gujarat #jamnagar
शादी कार्ड के नाम पर Scam? आम लोगों को ठग लगा रहे चूना; एक गलती और...
Wedding Scams शादियों के सीजन में स्कैमर्स ने लोगों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए एक नया तरीका...
इस दिन लॉन्च होगा 10200mAh बैटरी और 8 जीबी रैम वाला Lenovo Tab P12 टैबलेट, जानें कीमत और खूबियां
Lenovo Tab P12 Launched लेनोवो टैब पी12 भारत में 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध...
Kargil Vijay Diwas: 'आतंकियों के आका भी सुन लें मेरी आवाज', करगिल में पाकिस्तान पर गरजे PM Modi
Kargil Vijay Diwas: 'आतंकियों के आका भी सुन लें मेरी आवाज', करगिल में पाकिस्तान पर गरजे PM Modi