उत्तर प्रदेश के जनपद अंबेडकर में,जिलाधिकारी ने की गांव पहुँच कर गेहूं फसल की कटाई।मालूम होकि जनपद अंबेडकरनगर में,जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बीते दिन शनिवार को स्वयं क्राॅप कटिंग कर गेहूं का, उत्पादन परखा।जिलाधिकारी को खेत में,उतरकर हसिया के द्वारा गेहूं काटते देख। आसपास के लोग भी, उत्सुकता वश वहां एकत्र हो गए। बाद में, 43.3 वर्ग मीटर में 19.33 किलोग्राम गेहूं की फसल मिली। इससे यहां प्रति हेक्टेअर 46.2 क्विंटल उत्पादकता का आंकलन हुआ।गेहूं उत्पादन की स्थिति जानने तथा अपनी मौजूदगी में क्राप कटिंग कराने के लिए डीएम शनिवार को अकबरपुर तहसील के राजस्व गांव हाशिमपुर बरसावां पहुंच गए। शनिवार दोपहर एक बजे करीब डीएम ने खेत में उतरकर हसिया पकड़ ली। एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने भी एक हसिया संभाली। दोनों अधिकारियों ने इसके बाद क्रॉप कटिंग की। गांव निवासी त्रिभुवन के खेत में की गई क्राप कटिंग के बाद डीएम ने वहां मौजूद किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।डीएम ने किसानों से कहा कि क्राॅप कटिंग के आधार पर ही जिले के कृषि उत्पादन से जुड़े आंकड़े शासन को भेजे जाएंगे। इसी के आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है। डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी हर तरह से मदद सुनिश्चित कर रहा है। आगे भी किसानों को सभी तरह की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાજકોટ સીટી બસના અધિકારીઓ અને કોન્ટ્રાક્ટરો માટે બસના મુસાફરોની જિંદગી ની કિંમત કેટલી???
રાજકોટ સીટી બસના અધિકારીઓ અને કોન્ટ્રાક્ટરો માટે બસના મુસાફરોની જિંદગી ની કિંમત કેટલી???
নতুন দিল্লীত অনুষ্ঠিত হ'ব লগা ৰাষ্ট্ৰীয় পৰ্য্যায়ৰ কাৰাটে প্ৰতিযোগিতালৈ ডুমডুমাৰ তিনিগৰাকী ছাত্ৰ
নতুন দিল্লীত অনুষ্ঠিত হব লগা ৰাষ্ট্ৰীয় পৰ্য্যায়ৰ কাৰাটে প্ৰতিযোগিতালৈ ডুমডুমাৰ তিনিগৰাকী ছাত্ৰ
उर्फी जावेद ने बगैर कपड़े शीशे के सामने कराया फोटोशूट, वायरल हो रही ये
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट सोशल...
चुटकियों में पहचान लेंगे नकली-असली iPhone, बस जान लीजिए काम के ये टिप्स
फेक iPhone बेचने वाले बड़े शातिर अंदाज में लोगों को चूना लगाते हैं और वह नकली आईफोन की इस तरह से...
Salman Khan Death Threat: 'अभिनेता सलमान खान को 30 अप्रैल को मार दूंगा', मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी कॉल
मुंबई, एजेंसी। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार...