अगर आपके आधार कार्ड में आपकी जानकारियां गलत हैं तो यह ठीक करवा लेने की सलाह दी जाती है। आधार कार्ड में घर का पता बदल जाने पर इसे अपडेट तो करवाया जाता है लेकिन क्या गलत डेथ ऑफ बर्थ को ठीक करवाया जा सकता है?दरअसल इस सवाल का जवाब कुछ ऐसे समझ सकते हैं कि आधार कार्ड में जन्म तिथि को बार-बार नहीं बदलवाया जा सकता है।

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा जरूरी डॉक्युमेंट है। इस डॉक्युमेंट का इस्तेमाल बैंकिंग से लेकर कई सरकारी कामों में होता है।'

अगर आपके आधार कार्ड में आपकी जानकारियां गलत हैं तो यह ठीक करवा लेने की सलाह दी जाती है। आधार कार्ड में घर का पता बदल जाने पर इसे अपडेट तो करवाया जाता है, लेकिन क्या गलत डेथ ऑफ बर्थ को ठीक करवाया जा सकता है?

आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं DOB

दरअसल, इस सवाल का जवाब कुछ ऐसे समझ सकते हैं कि आधार कार्ड में जन्म तिथि को बार-बार नहीं बदलवाया जा सकता है।

हालांकि, UIDAI के नियमों के मुताबिक, आधार कार्ड में केवल एक ही बार डेथ ऑफ बर्थ को अपडेट करवाया जा सकेगा।

DOB अपडेट करवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट

डेथ ऑफ बर्थ को अपडेट करवाने के लिए आपको बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सर्टिफिकेट में से किसी एक डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार कार्ड में ऐसे अपडेट करवाएं DOB

  • आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए सबसे पहले नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा।
  • यहां से करेक्शन फॉर्म लेकर इसे भरना होगा।
  • अब फॉर्म में डेट ऑफ बर्थ को लेकर सारी डिटेल्स भरनी होंगी।
  • अब इस फॉर्म को भरकर जमा कर दें, इसके बाद बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाएंगी।
  • फॉर्म में दर्ज जानकारियों को कंफर्म किया जाएगा इसके बाद प्रॉसेस आगे बढ़ाया जाएगा।
  • डिटेल अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये फी भी जमा करनी होगी।
  • इसके बाद URN स्लिप ले सकते हैं।