जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता Mercedes Benz ने 2023-24 के वित्‍तीय वर्ष के दौरान भारत में बिक्री के मामले में पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है। इसके साथ ही कंपनी ने साल 2024 में आने वाली कई गाड़ियों की जानकारी भी दी है। कंपनी के लिए बीता वित्‍त वर्ष कैसा रहा और किन कारों को इस साल में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता Mercedes Benz के लिए बीता वित्‍त वर्ष काफी बेहतरीन रहा। कंपनी ने इस दौरान बड़ी संख्‍या में भारतीय बाजार में अपनी कारों की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने इस साल पेश की जाने वाली कारों की भी जानकारी दी है। कंपनी ने बीते साल कितनी कारों की बिक्री की है और इस साल कितने नए मॉडल्‍स को भारतीय बाजार में ला सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

भारतीय बाजार में Mercedes Benz की मांग में बढ़ोतरी

कंपनी ने जानकारी दी है कि एसयूवी रेंज की मजबूत मांग के कारण 2023-24 में भारत में एक वित्तीय वर्ष में अपनी सबसे ज्‍यादा रिटेल सेल दर्ज की है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 18,123 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि 2022-23 वित्त वर्ष में कंपनी ने 16,497 यूनिट्स की बिक्री की थी। 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत ज्‍यादा है। इस साल जनवरी से मार्च के बीच Mercedes Benz ने 5412 कारों की बिक्री की है, जो पिछले साल की पहली तिमाही की 4,697 इकाइयों से 15 प्रतिशत ज्‍यादा है।