अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla के प्रमुख Elon Musk इस महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात PM Modi से होगी। जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के बाद Tesla का भारत को लेकर प्‍लान भी सार्वजनिक किया जा सकता है। टेस्‍ला के भारत आने को लेकर और क्‍या जानकारी इस दौरे के बाद मिल सकती है। आइए जानते हैं।

Tesla के प्रमुख Elon Musk इस महीने भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की है। अपने दौरे पर वह कंपनी के भारत में आने को लेकर प्‍लान की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मस्‍क की ओर से टेस्‍ला की भारत में एंट्री को लेकर और क्‍या जानकारी मिली है।

भारत आएंगे Tesla के Elon Musk

अपनी आगामी भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए, Elon Musk ने बुधवार देर रात ट्वीट किया था कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा कि "भारत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूँ!"