फरवरी 2024 में टाटा मोटर्स ने कुल 51321 कारें बेचीं जो 2023 के इसी महीने में 43140 कार यूनिट थीं। विशेष रूप से कंपनी ने पिछले महीने 6923 ईवी बेचीं जबकि एक साल पहले इसी महीने में 5318 यूनिट ही सेल हुई थीं। रेलू निर्माता नेक्सॉन ईवी नेक्सॉन ईवी मैक्स टियागो ईवी टिगोर ईवी जैसे EVs को बेचती है। कंपनी की ईवी बिक्री में साल-दर-साल 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Tata Motors ने आज यानी शुक्रवार को बताया कि उसने फरवरी महीने में घरेलू भारतीय बाजार के अंदर कुल 51,276 यूनिट पैसेंजर व्हीकल सेल किए हैं, जो फरवरी 2023 से 20 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही कंपनी की EV सेल भी लगातार बढ़ रही है।

Tata Motors की सेल्स रिपोर्ट

फरवरी में टाटा मोटर्स ने कुल 51,321 कारें बेचीं, जो 2023 के इसी महीने में 43,140 कार यूनिट थीं। विशेष रूप से कंपनी ने पिछले महीने 6,923 ईवी बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 5,318 यूनिट ही सेल हुई थीं। घरेलू निर्माता नेक्सॉन ईवी, नेक्सॉन ईवी मैक्स, टियागो ईवी, टिगोर ईवी जैसे EVs को बेचती है। कंपनी की ईवी बिक्री में साल-दर-साल 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।