अमेरिकी कार निर्माता Ford एक बार फिर से भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी फुल साइज एसयूवी Endeavor को जल्‍द ही भारत में पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस SUV को किस नाम और खूबियों के साथ लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Ford एक बार फिर भारतीय बाजार में वापस आ सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी फुल साइज एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में वापसी करने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी में कंपनी किस तरह के फीचर्स को दे सकती है और इसे किस नाम से लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

भारत आएगी Ford Endeavor

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड की ओर से जल्‍द ही भारत में अपनी नई एसयूवी को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से जिस गाड़ी से भारत में वापसी की जा सकती है वह एसयूवी सेगमेंट की गाड़ी होगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी एंडेवर की नई जनरेशन को भारत में सबसे पहले पेश करेगी। इसके बाद अन्‍य कारों को भी भारत लाया जा सकता है।