चाइनीज टेक कंपनी ने कहा कि Redmi पैड प्रो का लिमिटेड एडिशन मॉडल दुनिया का पहला हैरी पॉटर-थीम वाला टैबलेट होगा। इनका अनावरण 10 अप्रैल को शाम 7 बजे सीएसटी पर चीन में किया जाएगा। इसके डिजाइन के बारे में बात करें तो रेडमी पैड प्रो हैरी पॉटर एडिशन में पीछे की तरफ हॉगवर्ट्स का एक बड़ा सा लोगो है।

Xiaomi ने अपने यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने रेडमी टर्बो 3 और Redmi Pad Pro को मेजिकल लिमिटेड एडिशन में पेश करने की प्लानिंग कर ली है। अपकमिंग टैबलेट और स्मार्टफोन जल्द ही चाइना में लॉन्च होने वाले हैं। लेकिन लॉन्च होने से पहले इनका लुक देखने को मिला है। देखने में ये काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

हैरी पॉटर-थीम वाला पहला टैबलेट

चाइनीज टेक कंपनी ने कहा कि रेडमी पैड प्रो का लिमिटेड एडिशन मॉडल दुनिया का पहला हैरी पॉटर-थीम वाला टैबलेट होगा। इनका अनावरण 10 अप्रैल को शाम 7 बजे सीएसटी पर चीन में किया जाएगा। इसके डिजाइन के बारे में बात करें तो रेडमी पैड प्रो हैरी पॉटर एडिशन में पीछे की तरफ हॉगवर्ट्स का एक बड़ा सा लोगो है। खास बात है कि इसमें एक अलग तरह का सिक्योरिटी कवर दिया गया है।