Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

Gurugram: 50 से ज्यादा शादियां...दुष्कर्म कर रुपये ऐंठता, देश के कई राज्यों में महिलाओं को ठगा; ओडिशा से दबोचा

20 वर्षों में 50 से ज्यादा शादियां कर महिलाओं को ठगने वाले आरोपित तापेश कुमार भट्टाचार्य को गुरुग्राम पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया। तापेश ने गुरुग्राम की इंजीनियर महिला से 2021 में शादी की थी और उनसे 20 लाख रुपये ठगे थे।

कोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम पुलिस आरोपित को पकड़ने ओडिशा गई थी। उसे नौ जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मई 2021 में गुरुग्राम की एक महिला इंजीनियर को तापेश ने अपना शिकार बनाया।

सिर्फ तीन दिन में शादी

ऑनलाइन शादी ऐप के जरिए जान पहचान के बाद तीन दिन में शादी कर उनसे जेवर सहित 20 लाख रुपये एक महीने में ठग लिए। इसके बाद वह फरार हो गया। कोर्ट के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के प्रयास सहित धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया।

अधेड़ महिला से की शादी

नवंबर 2021 में आरोपित के बेंगलुरू में होने की जानकारी मिली। इसके बाद मार्च 2022 में वह वहां से गायब हो गया और ओडिशा में एक अधेड़ व्यापारी महिला से शादी कर रहने लगा। जांच में पता चला कि उससे भी लगभग आठ लाख रुपये ठगने के बाद वह ओडिशा के खुरदा में ही एक नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा है।

नशा मुक्ति केंद्र से दबोचा

कोर्ट के बार-बार पुलिस को चेतावनी देने पर गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को बुधवार को नशा मुक्ति केंद्र से दबोच लिया। वह ट्रेन से उसे गुरुग्राम ला रही है। नौ जून को उसे अनिल कुमार की अदालत में पेश किया जाएगा।

नौकरी दिलाने के नाम पर भी सैकड़ों को ठगा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से जमशेदपुर निवासी 55 वर्षीय तापेश की 1992 में कोलकाता के पास से शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। वर्ष 2000 में वह अपनी पत्नी और बेटियों को छोड़कर गायब हो गया था।

फिर बेंगलुरु में जाकर स्मार्ट हायर सॉल्यूशन नाम से नौकरी दिलवाने की एजेंसी खोली। अपने आप को जमशेदपुर के इंस्टीटूट का पासआउट बताता था। नौकरी दिलाने वाली एजेंसी के माध्यम से लड़के और लड़कियों को ठगना शुरू किया। फिर ऑनलाइन शादी ऐप के माध्यम से अकेली, विधवा और तलाकशुदा धनी महिलाओं से संपर्क बनाने शुरू किए।

20 वर्षों में 50 से ज्यादा शादियां

पिछले लगभग 20 वर्षों में उसने 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ फर्जी शादियां की। बहुत सी शादियां रजिस्टर भी करवाईं। फिर उन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए और रुपये व जेवर आदि लूटकर फरार हो जाता था। कई राज्यों में मामले दर्ज तापेश कुमार ने हरियाणा, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित कई अन्य राज्यों में भी महिलाओं को लूटा और दुष्कर्म किया।

इन महिलाओं में वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर्स, व्यापारी और बहुत सी अन्य पढ़ी लिखी भी शामिल हैं। बेंगलुरू में 2015 में पत्नी को प्रताड़ित करने के एक मामले में घरेलू हिंसा में आरोपित दो सप्ताह के लिए जेल भी जा चुका है।जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से ठगी का धंधा शुरू कर दिया था।

Search
Categories
Read More
આજરોજ રાજુલા તાલુકાના ડુંગર ગામે આહીર સમાજનું મહા સંમેલન મળ્યું હતું #nidatvnewsbila#akramagvan
આજરોજ રાજુલા તાલુકાના ડુંગર ગામે આહીર સમાજનું મહા સંમેલન મળ્યું હતું #nidatvnewsbila#akramagvan
By Jitu Gengadiya 2022-10-15 10:50:19 0 42
निकिता ने जीएनएम परीक्षा परिणाम में जिला स्तर पर प्रथम स्थान किया प्राप्त
सावी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग बाड़मेर में जीएनएम प्रशिक्षण में अध्यनरत निकिता पुत्री खेमाराम कुलदीप...
By Jasraj Daiya 2025-11-13 15:33:13 0 0
DisplayIndiaPolitics બિહાર રાજકારણ : નીતીશ માટે રાષ્ટ્રીય રાજનીતિનો રસ્તો સરળ નથી, સૌથી મોટું લક્ષ્ય વધુ સારા સંકલન સાથે સરકાર ચલાવવાનું રહેશે
બિહારના સીએમ નીતિશ કુમારે શપથ બાદ જ વિરોધ પક્ષોને એક થવાનું આહ્વાન કરીને રાષ્ટ્રીય રાજકારણમાં હાથ...
By SATYA DAY 2022-08-11 03:50:27 0 4
গুৰুজনাৰ তিৰোভাৱ তিথি: মাজুলীৰ শ্ৰী শ্ৰী আদিএলেঙী সত্ৰত 'ভোজন বেহাৰ' ভাওনা
 মহাপুৰুষ শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱ গুৰুজনাৰ ৪৫৪ সংখ্যক  তিৰোভাৱ তিথি উপলক্ষে মাজুলীৰ আন সত্ৰ...
By Pranjal Khound 2022-08-29 17:05:22 0 15
येरवडा कारागृहात सुंदर व पर्यावरण पूरक मूर्ती निर्मिती
 पुण्यातील येरवडा मध्यवर्ती कारागृहातील कैद्यांनी गणेशाच्या सुंदर आणि पर्यावरणपूरक मूर्ती...
By Nitin Shinde 2022-08-29 15:08:46 0 35