जनपद जौनपुर में,डाक्टर पद से हटाया गया छेड़खानी के आरोप में।मालूम होकि जनपद जौनपुर के, शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में, नर्स से छेड़खानी के आरोपी। डॉक्टर से शनिवार को प्रशासनिक अधिकार छीन लिया गया। साथ ही उसे ब्लड बैंक के प्रभारी पद से भी हटा दिया गया। मामले की जांच के लिए, गठित डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। ब्लड बैंक के प्रभारी पद पर दूसरे डॉक्टर की तैनाती कर दी गई। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में, तैनात एक स्टाफ नर्स ने बीते 21 मार्च को ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. शायन दास पर अश्लील हरकत करने। और छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसका संज्ञान लेते हुए, अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके राय ने डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में, डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ऑर्थो सर्जन, डॉ. एके अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला डॉ. नविता पांडेय को शामिल किया गया। डाक्टरों की कमेटी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट इसी सप्ताह अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके राय को सौंप दी थी।रिपोर्ट के आधार पर सीएमएस ने डॉ. शायन दास से सभी प्रशासनिक अधिकार वापस लेने के साथ ही ब्लड बैंक का प्रभार भी छीन लिया। उनके स्थान पर डॉ. सैफ हुसैन खान को ब्लड बैंक का नया प्रभारी नियुक्त किया है। सीएमएस डॉ. केके राय ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में डॉ. शायन दास दोषी पाए गए। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वाटूळमध्ये उपजिल्हा रुग्णालय होणार; जिल्हा नियोजनच्या बैठकीत निर्णय
राजापूर : जिल्हा नियोजन बैठकीमध्ये आमदार डॉ. राजन साळवी यांच्या मुंबई- गोवा महामार्गावरील वाटूळ...
*ढाई वर्ष के मासूम बालक का अपहरण कर नृशंस हत्या का आरोपी गिरफ्तार
*कोटा जिले में थाना विज्ञान नगर पुलिस की कार्रवाई*
*ढाई वर्ष के मासूम...
Nobel Prize की सीक्रेट कहानी, कितना पैसा मिलता है, Hitler ने बैन क्यों लगा दिया था? Duniyadari E941
Nobel Prize की सीक्रेट कहानी, कितना पैसा मिलता है, Hitler ने बैन क्यों लगा दिया था? Duniyadari E941
પાલીતાણા ગરાજીયા ગામેથી 6 જુગારીઓ ઝડપાયા
પાલીતાણા ગરાજીયા ગામેથી 6 જુગારીઓ ઝડપાયા
पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया में ईंधन के टैंकर में हुआ जोरदार विस्फोट, 40 लोगों की मौत; कई घायल
HIGHLIGHTS
पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया में हुआ हादसा
एक गैस टैंकर में हुआ जोरदार विस्फोट...