ROG Phone 8 Pro गेमिंग के लिए शानदार चॉइस है। इसमें 4nm तकनीक पर काम करने वाला Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है जिसे 16GB+512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। अंतुतु रैंकिंग (Antutu Ranking) में इसने 2141448 स्कोर किया है। दूसरे नंबर Dimensity 9300 चिपसेट (16GB+1TB) के साथ आने वाला OPPO Find X7 रहा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
AnTuTu ने मार्च 2024 की ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट साझा कर दी है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं। इन फोन्स को सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स (सॉफ्टवेयर) के आधार पर लिस्ट में जगह दी गई है। गेमिंग के लिहाज से सबसे बेस्ट फोन परफॉर्मेंस के मामले में Asus ROG Phone 8 Pro रहा है। जबकि ओप्पो नेAnTuTu रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
बेस्ट परफॉर्मेंस फोन बना ROG Phone 8 Pro
ROG Phone 8 Pro गेमिंग के लिए शानदार चॉइस है। इसमें 4nm पर काम करने वाला Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB+512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। अंतुतु रैंकिंग (Antutu Ranking) में इसने 2,141,448 स्कोर किया है। दूसरे नंबर Dimensity 9300 चिपसेट (16GB+1TB) के साथ आने वाला OPPO Find X7 रहा है।
जिसने 2,138,119 स्कोर किया है। iQOO 12 भी गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है। लेकिन इसका स्कोर 2,110,595 है।
क्या है दूसरे स्मार्टफोन की स्थिति
Red Magic 9 Pro+ 4nm तकनीक पर काम करने वाला Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसे 16GB+512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसका स्कोर 2,098,269 है। Dimensity 9300 के साथ आने वाला Vivo X100 Pro लिस्ट में 2,088,853 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर है।
iQOO Neo 9 Pro डाइमेंसिटी 9300 16GB+1TB स्टोरेज के साथ आता है। इसका अंतुतु स्कोर 2,070,155 है। लिस्ट में Snapdragon 8 Gen 3 संचालित iQOO 12 Pro भी शामिल है। इसका स्कोर परफॉर्मेंस के लिहाज से 2,066,837 है। यह 16जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ आता है। Vivo X100 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसका स्कोर 2,049,022 है।