जनपद आजमगढ़ के थाना दीदारगंज में,चार के खिलाफ मुक़दमा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में।सूत्रों से जानकारी के मुताबिक जनपद आजमगढ़ के थाना दीदारगंज के अंतर्गत ग्राम खरसहनकला के,एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में, मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को शमशान घाट से कब्जे में, लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें शनिवार को मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए, उकसाने के धारा में, मुकदमा दर्ज कर जांच में, जुटी हुई है। बता दें शुक्रवार की भोर में, दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव के राजन सोनी 34 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल की शुक्रवार भोर में, संदिग्ध परिस्थितियों में,मौत हो गई थी। स्वजन शव को दाह संस्कार के लिए, जौनपुर जनपद के पिलकिछा घाट पर ले गए थे। मृतक की छोटी बहन जूही सोनी की तहरीर पर थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार ने श्मसान घाट से शव को कब्जे में, लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को मृतक की बहन जूही सोनी की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए, उकसाने की धारा में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रार्थना पत्र में मृतक की बहन जूही सोनी ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर मेरे पट्टीदार मेवालाल सोनी, अश्वनी, मनीष व शुभम से मेरे भाई राजन सोनी से कहासुनी हुई थी जिसके कारण मेरे भाई राजन सोनी काफी चिंतित रहते थे और शुक्रवार सुबह को कोई जहरीला पदार्थ खा लिए। जिसमें इलाज के लिए ले वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक राजन सोनी की बहन जूही सोनी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાધનપુર પીવાના પાણીના મુદ્દે મહિલાઓએ મચાવ્યો હોબાળો | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર પીવાના પાણીના મુદ્દે મહિલાઓએ મચાવ્યો હોબાળો | SatyaNirbhay News Channel
Volkswagen Taigun पर मिल रहा 1 लाख से भी ज्यादा का डिस्काउंट, बेहद सस्ती हो गई देश की सबसे सेफ एसयूवी
Volkswagen ने कहा है कि ताइगुन की घटी हुई कीमत सीमित समय के लिए लागू रहेगी। भारत में सबसे...
આમ આદમી પર્ટી ના ચાર દિગ્ગજ નેતાઓ ગુજરાત ના પ્રવશે.#gujarat_geeta_news_
આમ આદમી પર્ટી ના ચાર દિગ્ગજ નેતાઓ ગુજરાત ના પ્રવશે.#gujarat_geeta_news_
ડીસાના ઝેરડા નજીક કારની ટક્કરે યુવકનું મોત
ડીસાના ઝેરડા નજી આવેલ ગોગા ડેરી પાસે કારની ટક્કરે એક્ટિવા ચાલકનું મોત નિપજ્યું હતુ. આ અંગે ડીસા...
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'लोक केरल सभा' के निमंत्रण को किया अस्वीकार, सरकार के इस कदम पर उठाया सवाल
तिरुअनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने सोमवार को तीन दिवसीय...