जनपद आजमगढ़ के थाना फूलपुर में,युवती का शव हत्या का आरोप रेलवे ट्रैक पर मिला।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना फूलपुर क्षेत्र में, पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। फूलपुर क्षेत्र के पलिया माफी गांव निवासी राजबहादुर यादव की 18 वर्षीय पुत्री हिमांशी शुक्रवार की रात घर पर मौजूद थी। हिमांशी की मां और बहन के अनुसार रात में, उसके मोबाइल फोन पर किसी ने काल किया। फोन पर बात करते हुए, वह घर से बाहर निकल गई। और फिर घर नहीं लौटी। परिवार वाले रात में, उसकी तलाश किए। लेकिन उसका पता नहीं चला तो सभी घर वापस आ गए। शनिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाजीपुर डगरे के समीप युवती का शव मिलने की जानकारी पाकर परिवार के लोग आशंका वश वहां पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में, चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेल पटरी पर शव पाए जाने के बाबत पूछे जाने पर रेलवे स्टेशन इंचार्ज हरिश्चंद्र ने बताया सुबह करीब छह बजे उस रास्ते से गुजर रही। पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना दी। इसकी जानकारी इंचार्ज द्वारा रेलवे पुलिस के साथ ही फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में, लेकर पोस्टमार्टम के लिए, भेज दिया है। मृतका ने हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण किया था। एक भाई और तीन बहनो में, वह दूसरे नम्बर पर थी। हिमांशी की मौत से परिवार में, कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर थाना प्रभारी शशिचन्द चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હાલોલ તાલુકાના તરખંડા ગામેથી પગપાળા અંબાજી જતા વિશાળ યાત્રાળુ સંઘનું ધારાસભ્ય સહિત મહાનુભવોએ પ્રસ્થાન કરાવ્યું.
હાલોલ તાલુકાના તરખંડા ગામ સહિત આસપાસના ગામોમાંથી વિશાળ સંખ્યામાં લોકો એકત્રિત થઈ છેલ્લા કેટલાય...
પેટલાદમાં પોલીસ દ્વારા ફુટ પેટ્રોલિંગ કરાયું
પેટલાદ શહેરમાં બુધવારે સાંજે 6:00 વાગ્યાની આસપાસના સમયગાળામાં શહેર પોલીસ અને સુરક્ષા દળના જવાનો...
हरियाणा CM 15 अक्टूबर को ही शपथ लेंगे:समारोह को लेकर 10 सदस्यीय कमेटी बनी; PM समेत राज्यों के मुख्यमंत्री-केंद्रीय मंत्री आएंगे
हरियाणा में 15 अक्टूबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पंचकूला में होने...
55 वेळा रक्तदान करून जिल्हा परिषद सदस्य विजय भोईर यांनी जपली सामाजिक बांधिलकी.
अनेक विविध क्षेत्रातील मान्यवर बघतो की ज्यांनी रक्तदान केले पण राजकीय क्षेत्रात राजकारण,...
MCN NEWS| वाहतूक नियम न पाळणाऱ्यावर वीरगाव पोलिसांत गुन्हा दाखल
MCN NEWS| वाहतूक नियम न पाळणाऱ्यावर वीरगाव पोलिसांत गुन्हा दाखल