जनपद आजमगढ़ में,बुआ को बचाने में,भतीजे की गई जान हाइटेंशन तार के चपेट में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव में, एक व्यक्ति के मकान के पास से हाईटेंशन तार गुजरा है। बृहस्पतिवार की रात में, छत पर टहल रही बुआ तार की चपेट में आ गई, वहीं पास में मौजूद भतीजी बुआ को बचाने गई। और तार की चपेट में, आ गई। दोनों को परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुआ को उपचार के लिए, हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने भतीजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव निवासी लाल बहादुर यादव के मकान के पास से हाइटेंशन तार गुजरा है। बृहस्पतिवार की रात उसकी 50 वर्षीय बहन मालती यादव और 35 वर्षीय भतीजी सोनी यादव छत पर टहल रही थीं। तभी बुआ तार की चपेट में आ गई। यह देख सोनी यादव उसे बचाने के लिए भागी, जैसे ही उसने बुआ को खींचने की कोशिश की वह भी करेंट की चपेट में आ गई। बुआ तार के झटके से छत से नीचे जा गिरी, जबकि सोनी तार से चिपकी रही। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों की सूचना पर विद्युत विभाग ने बिजली काटी तो सोनी सहित उसकी बुआ को परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने भतीजी सोनी को मृत घोषित कर दिया। बुरी तरह से झुलसी बुआ मालती का उपचार चल रहा है। बता दें कि देवगांव कोतवाली के गडौली गांव निवासी लालबहादुर यादव की बहन मालती यादव 50 वर्ष पत्नी टिल्ठू गंभीरपुर थाना के उमरी श्री और सोनी यादव 35 पत्नी शैलेश यादव मेहनाजपुर थाना के सिधौना की निवासिनी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
‘एक दिन सेवा के नाम’ प्रकल्प संपन्न: माथुर वैश्य समाज द्वारा हिंदू नववर्ष पर जेकेलोन अस्पताल में कराया जरूरतमंदों को भोजन
माथुर वैश्य शाखा सभा कोटा द्वारा नववर्ष की शुरुआत एक दिन सेवा के नाम के दूसरे माह पर जेके लोन...
एशिया कप 2023 फाइनल में अचानक टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये खिलाड़ी?
एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बढ़ा बदलाव किया जा सकता है। इंजरी ने टीम इंडिया...
ભૂલથી પણ વધુ પડતા લીંબુનું સેવન ન કરો, નહીં તો તમે આ ગેરફાયદાથી બચી શકશો નહીં.
1. કાકડાની સમસ્યાજો તમે જરૂર કરતાં વધુ લીંબુ પાણીનું સેવન કરો છો તો તમારા ગળાને નુકસાન થઈ શકે છે...
हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली 23 याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया गया है
कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली 23 याचिकाओं को...
पटवारी द्वारा मांगी जा रही रिश्वत पीड़ित ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई मादत की गुहार
पन्ना।
शिकायत की जांच करने पर पटवारी द्वारा कथित तौर पर मांगी जा रही रिश्वत।
पीड़ित...