जनपद आजमगढ़ में,बुआ को बचाने में,भतीजे की गई जान हाइटेंशन तार के चपेट में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव में, एक व्यक्ति के मकान के पास से हाईटेंशन तार गुजरा है। बृहस्पतिवार की रात में, छत पर टहल रही बुआ तार की चपेट में आ गई, वहीं पास में मौजूद भतीजी बुआ को बचाने गई। और तार की चपेट में, आ गई। दोनों को परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुआ को उपचार के लिए, हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने भतीजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव निवासी लाल बहादुर यादव के मकान के पास से हाइटेंशन तार गुजरा है। बृहस्पतिवार की रात उसकी 50 वर्षीय बहन मालती यादव और 35 वर्षीय भतीजी सोनी यादव छत पर टहल रही थीं। तभी बुआ तार की चपेट में आ गई। यह देख सोनी यादव उसे बचाने के लिए भागी, जैसे ही उसने बुआ को खींचने की कोशिश की वह भी करेंट की चपेट में आ गई। बुआ तार के झटके से छत से नीचे जा गिरी, जबकि सोनी तार से चिपकी रही। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों की सूचना पर विद्युत विभाग ने बिजली काटी तो सोनी सहित उसकी बुआ को परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने भतीजी सोनी को मृत घोषित कर दिया। बुरी तरह से झुलसी बुआ मालती का उपचार चल रहा है। बता दें कि देवगांव कोतवाली के गडौली गांव निवासी लालबहादुर यादव की बहन मालती यादव 50 वर्ष पत्नी टिल्ठू गंभीरपुर थाना के उमरी श्री और सोनी यादव 35 पत्नी शैलेश यादव मेहनाजपुर थाना के सिधौना की निवासिनी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Marri Girireddy launching startups companies and projects India 66+ CITIES GLOBALLY 99+ countries 3 pan GLOBAL movies.
June 14, 2024
Mr. Marri Girireddy founder Chairman ceo ifffi mggii foundation INTERNATIONAL...
પાવીજેતપુર તાલુકાના પાનીમાઇન્સ ગામે બે બાઈકો અથડાતાં એકનું સારવાર દરમિયાન મોત
પાવીજેતપુર તાલુકામાં પાનીમાઈન્સ ગામે એક બાઈક ચાલકને પાછળથી બીજા બાઈક ચાલકે ભયંકર ટક્કર મારતા એક...
#shorts : महिला दिवस की कहानी महिला की जुबानी #shortsfeed #trending #viral #reels #tv27news
#shorts : महिला दिवस की कहानी महिला की जुबानी #shortsfeed #trending #viral #reels #tv27news
मुंबई-गोवा महामार्गावर बावनदीनजिक एसटी आणि खाजगी आरामबसची समोरासमोर धडक, प्रवासी जखमी
रत्नागिरी : मुंबई-गोवा महामार्गावर निवळी येथे बुधवारी पहाटे 6 वाजण्याच्या सुमारास एसटी व खाजगी...