देश में 18वीं लोकसभा के लिए करीब ढाई महीने तक चले चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में शनिवार को होने वाले मतदान पर सभी की निगाहें केंद्रित हैं। चुनाव आयोग इसकी पूरी तैयारी कर चुका है। आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 प्रत्याशियों का फैसला होगा। इस चरण की में सामान्य श्रेणी की 41, अनुसूचित जनजाति की तीन और अनुसूचित जाति की 13 सीटें हैं। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा के चौथे एवं अंतिम चरण के लिए 42 सीट पर मतदान जारी है। मतदान पूरा होने के साथ ही शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजों से अनुमानों का बाजार सजने लगेगा। टीवी चैनल, विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से बताएंगे कि कौनसा दल या गठबंधन अगली सरकार बना सकता है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर से एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों के आसपास कितना ठहरते हैं? सवाल ये भी ऐसे एग्जिट पोल का आधार क्या होता है! लगभग 96 करोड़ मतदाताओं में से चंद हजार मतदाताओं की रायशुमारी के आधार पर क्या सटीक नतीजों का पूर्वानुमान लगाना संभव है। पिछले ढाई दशक में अनेक ऐसे मौके आए हैं जब अनुमानों का ये बाजार औंधे मुंह गिरा है। कांग्रेस ने कहा कि इस बार एग्जिट वोट को लेकर टीवी चैनलों पर होने वाली बहसों में वह हिस्सा नहीं लेगी। क्योंकि, ऐसी बहसें चैनलों के टीआरपी बढ़ाने का तरीका है। अंतिम चरण के चुनाव में पीएम मोदी के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, रवि किशन, रवि शंकर प्रसाद, संजय टंडन, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, अजय राय, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती समेत कई राजनीतिक हस्तियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
আহি আছে নতুন অসমীয়া ছবি 'ৱাইড এংগল'
🔴আহি আছে নতুন অসমীয়া ছবি 'ৱাইড এংগল'
🔴ৱাইড এংগলৰ শ্বুটিঙত ব্যস্ত এটিয়া জুবিন গাৰ্গ...
निराश्रितों के बीच गूंजे बप्पा के जयकारे, सजल नेत्रों से दी विदाई
रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से एरोड्रम सर्किल स्थित अपना घर आश्रम पर स्थापित भगवान गणपति को अनन्त...
तरुणांच्या वाढत असलेल्या आत्महत्या रोखण्यासाठी पोलीस दलाच्या माध्यमातून प्रयत्न करणार : रत्नागिरी SP धनंजय कुलकर्णी
रत्नागिरी : जिल्ह्यातील तरुणाईमध्ये आत्महत्येचे प्रमाण अचानक वाढले आहे. हि गंभीर बाब आहे. क्षणीक...
पर्यटन से जुड़े हितधारकों ने बून्दी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए सुझाव
पर्यटन से जुड़े हितधारकों ने बून्दी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए सुझाव
बून्दी। विकसित...