जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर में,घरवालों ने जताई हत्या की आशंका सड़क किनारे युवक का मिला शव।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना के खुजिया गांव के पास, सड़क किनारे सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देख हत्या की आशंका व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित खुजिया गांव के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की दशा देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। और मृतक की पहचान की कवायद में, जुट गई। कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपूरा गांव निवासी सुनील यादव (35) के रूप में, हुई। मृतक मुबारकपुर क्षेत्र में, वाहन चलाने का काम करके जीवन यापन करता था। सिधारी थाना क्षेत्र के ओदरा मठिया गांव में, मृतक सुनील की चचेरी बहन रहती है। सूचना पर पहुंचे बहन के परिजनों ने ही उसका शिनाख्त किया। पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में, लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में, कोहराम मच गया। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसपर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने की कवायद में, जुट गई है। मृतक पांच भाई में, चौथे नंबर पर था। प्रमोद यादव चौकी प्रभारी लोहरा ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
iPhone की बैटरी के लिए कितना तापमान सही, एपल की इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो एपल के इन सुझावों को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा...
Lok Sabha Election 2024: 'अब तो विपक्ष भी कहता है- NDA 400 पार', BJP के अधिवेशन में बोले PM Modi
Lok Sabha Election 2024: 'अब तो विपक्ष भी कहता है- NDA 400 पार', BJP के अधिवेशन में बोले PM Modi
BSNL Data Breach: बीएसएनएल के सर्वर से लाखों यूजर्स का डेटा हुआ चोरी, डार्क वेब पर बिक रही निजी जानकारी
बीएसएनएल के सर्वर पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। इस अटैक के चलते सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सर्वर से...
Network प्रॉबल्म का अब आसानी से हो जाएगा समाधान, इन तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड दोनों में फुल रहेगा नेटवर्क
Network Solution Tips कितना भी महंगा फोन क्यूं न हो पर अगर नेटवर्क अच्छा नहीं आता है तो हमें...