जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर में,बाइक ट्रैक्टर के भिड़ंत में महिला की मौंत।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में, टक्कर मार दिया। इसके बाद पीछ बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में, आकर उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर के चंगईपुर गांव निवासी हमीद (23) शुक्रवार की शाम अपनी मां मैनुनिशा (58) को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जीयनपुर बाजार आया था। दवा दिला कर देर शाम वह वापस घर लौट रहा था कि जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में अक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई और मां-बेटा गिर पड़े। मां ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा हमीद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आलोक मौर्य के अध्यापक ने SDM ज्योति मौर्या की कुंडली खोल दी 💥 Azamgarh #sdmjyotimaurya #alokmaurya
आलोक मौर्य के अध्यापक ने SDM ज्योति मौर्या की कुंडली खोल दी 💥 Azamgarh #sdmjyotimaurya #alokmaurya
Delhi Weather Update : दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान | Aaj Tak
Delhi Weather Update : दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान | Aaj Tak
कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षदो की नवनियुक्त सभापति को बधाई के क्या है मायने...........
बून्दी। शनिवार को भाजपा पार्षद सरोज अग्रवाल द्वारा सभापति पद का दायित्व संभालने के बाद आधा दर्जन...
गुरु पूर्णिमा पर किया पोधरोपन
रावतभाटा | राजकीय महाविद्यालय में एबीआरएसएम राजस्थान उच्च शिक्षा की स्थानीय इकाई ने एक शिक्षक, एक...
Jammu Kashmir Assembly Session में बोले CM Omar Abdullah 'सत्र छोटा है लेकिन ऐतिहासिक' | Aaj Tak
Jammu Kashmir Assembly Session में बोले CM Omar Abdullah 'सत्र छोटा है लेकिन ऐतिहासिक' | Aaj Tak