जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर में,बाइक ट्रैक्टर के भिड़ंत में महिला की मौंत।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में, टक्कर मार दिया। इसके बाद पीछ बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में, आकर उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर के चंगईपुर गांव निवासी हमीद (23) शुक्रवार की शाम अपनी मां मैनुनिशा (58) को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जीयनपुर बाजार आया था। दवा दिला कर देर शाम वह वापस घर लौट रहा था कि जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में अक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई और मां-बेटा गिर पड़े। मां ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा हमीद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
थप्पड़कांड पर पहली बार बोले राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी:घटना मतदान कक्ष के बाहर हुई, इसलिए हमारी कमी नहीं, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जिम्मेदार
देवली उनियारा विधानसभा में समरावता प्रकरण में कानून व्यवस्था फेल रही। इसकी जिम्मेदारी काे लेकर...
અમદાવાદ પાસપોર્ટ હેલ્પલાઇન નંબરો ન ઉઠાવતા છોટાઉદેપુર જિલ્લાની જનતા પરેશાન
પાસપોર્ટ અંગે પૂછપરછ માટે અમદાવાદના હેલ્પ લાઈન નંબરો ન ઉચકતા...
ગોલવાડ ઘાટ નજીકથી વિદેશી દારૂ સાથે એક ઝડપાયો | Divyang News
#vadodara | ગોલવાડ ઘાટ નજીકથી વિદેશી દારૂ સાથે એક ઝડપાયો | Divyang News
राजे बोलीं-जब भी जोधपुर आती 'जीजी' सबसे पहले मिलती थीं,आज जोधपुर उनके बिना अधूरा
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- मैं जब भी जोधपुर आती थी, तो एयरपोर्ट पर सबसे...
स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित शिक्षा विभाग में जल्द तबादले हो शुरू
स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित शिक्षा विभाग में जल्द तबादले हो शुरूराजस्थान...