उत्तर प्रदेश जनपद मैनपुरी में,युवती को पुलिस डायल 112 पर शिकायत करना पड़ा महंगा।सूत्रों से जानकारी के मुताबिक जनपद मैनपुरी में,एक युवती को डायल 112 पर शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत करने से पुलिसकर्मी इस कदर नाराज हो गए, कि वह युवती को जबरदस्ती गाड़ी में, बिठा ले गए। युवती चिल्लाती रही लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। पुलिसकर्मियों ने युवती को थाने ले जाकर बुरी तरह से युवती के साथ मारपीट की। पीआरडी जवान की पत्नी और बेटी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी से पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद डायल 112 पर शिकायत की थी। इस पर एलाऊ पुलिस भड़क गई। पुलिस उसे जबरदस्ती थाने ले गई और मारपीट के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गजा सिंह निवासी अखिलेश कुमारी पत्नी दुर्विजय सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट जाकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। जानकारी दी कि उसके पति पीआरडी में कार्यरत हैं। 17 मार्च की सुबह 7 बजे वह झाडू लगा रही थी तभी पड़ोसी जयसिंह पुत्र छोटेलाल ने अपने पालतू कुत्ते को उसके घर की तरफ छोड़ दिया। जब उसने विरोध किया तो जयसिंह तथा उसके परिजनों ने लात-घूंसों से उसे मारा। बचाने आई बेटी रंगोली से भी मारपीट की। शिकायत करने पर एलाऊ थाना प्रभारी सविता सेंगर ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પલસાણાતાલુકાના બગુમરા ગામે"બાગાયતી પાકોની વૈજ્ઞાનિક ખેતી,મૂલ્યવર્ધન"વિષય પર એક દિવસીય સેમીનાર યોજાયો
પલસાણાતાલુકાના બગુમરા ગામે"બાગાયતી પાકોની વૈજ્ઞાનિક ખેતી,મૂલ્યવર્ધન"વિષય પર એક દિવસીય સેમીનાર...
SRH vs RCB: पति Virat Kohli की शतकीय पारी पर खुशी से झूम उठी Anushka Sharma, मैदान से ही कर डाला वीडियो कॉल
Anushka Sharma on Virat kohli 6th IPL century गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और...
રાજુલા પોલીસ સ્ટેશનમાં મોહરમ તેમજ જન્માષ્ટમીના તહેવાર અનુસન્ધાને એસ. પી. સાહેબ. હિમકરસિંહ દ્વારા શાંતિ સમિતિ ની બેઠક યોજાઇ ગઈ.
રાજુલા પોલીસ સ્ટેશનમાં મોહરમ તેમજ જન્માષ્ટમીના તહેવાર અનુસંધાને એસ.પી સાહેબના અધ્યક્ષ સ્થાને...
લાઠીના મતીરાળા જિલ્લા પંચાયત બેઠક પર ધારાસભ્ય વીરજી ઠુમ્મરે હકડેઠઠ મેદની વચ્ચે કર્યું શકિત પ્રદર્શન.
લાઠીના મતીરાળા જિલ્લા પંચાયત બેઠક પર ધારાસભ્ય વીરજી ઠુમ્મરે હકડેઠઠ મેદની વચ્ચે કર્યું શકિત પ્રદર્શન.