जनपद जौनपुर में,कार्यकर्ता मिशन मोड़ में जुट जाए गिरीश चंद्र यादव। मालूम होकि जनपद जौनपुर में,आम चुनाव की घोषणा के साथ लोकसभा के चुनावी बिगुल फूंकते हुए। पांचो विधानराभा में, चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमे आज जौनपुर सदर और शाहगंज विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में, सम्पन्न हुआ। जिसमे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा यूपी की सभी 80 की 80 सीटों पर कमल खिलेगा। पार्टी विकास, सुशासन व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी। हर बूथ पर जीत का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ता मिशन मोड में जुट जाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति को समाप्त किया है। लाभार्थी का बड़ा वोट बैंक खड़ा किया है। सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लाभार्थियों व अन्य वोटर से संपर्क करें। सरकार की उपलब्धियां बताएं हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है इसलिए हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में जनभावनाओं के अनुरूप राम मंदिर बनाने का कार्य हुआ है मोदी सरकार ने भारत के गौरव को बढाया है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए पार्टी व सरकार संकल्पित हैलोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कमल खिलाने के लिए जनता तैयार व उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन सक्रिय एवं चुनावी मोड में रहता है। शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मुझे पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देव तुल्य जनता के विश्वास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जौनपुर की सेवा के लिये भेजा है और मुझे विश्वास है कि मै उनके विश्वास पर खरा उतरुगा। पार्टी की रीति-नीति सरकार के किये गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच मे जाएगे मुझे पूर्ण विश्वास है कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनाये।भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पन्ना प्रमुख का गठन कर लिया गया है। पूरी ताकत से जुटने का आवाह्नन किया। विगत 10 सालों में मोदी सरकार ने समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब कल्याण के तहत आवास, बिजली, हर घर नल हर घर जल, विधवा पेंशन बढानें तथा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया गया। देश भर के आस्था के केन्द्रों का विकास हुआ है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व रमेश चंद्र मिश्र जिलाध्यक्ष हरीश्चंद्र सिंह ओमप्रकाश सिंह डा क्षितिज शर्मा नागेश्वर देव पाण्डेय सुशील मिश्रा सुनील तिवारी बृजेश यादव उमेश तिवारी रवीन्द्र सिह राजू दादा रामसूरत मौर्य शशि मौर्य सुनील यादव विपिन द्विवेदी आमोद सिंह अम्बरीश धर द्विवेदी अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा जसविन्दर सिंह विनित शुक्ला अनिल गुप्ता रागिनी सिंह मेराज हैदर इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव अतुल सिह सतीश सिंह राजेश गुप्ता इमरान खान कमलेश निशाद अभिषेक श्रीवास्तव निखिल सोनकर अवधेश सोनकर साहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पार्श्वनाथ प्लेसमेंट वेलफेयर सोसायटी का अधिवेशन सम्मपन्न हरीश जी राजपुरोहीत अध्यक्ष,भूपेन्द्र जी विजय बने सचिव
कोटा। पार्श्वनाथ प्लेसमेंट वेलफेयर सोसायटी का अधिवेशन सोसयटी सभागार में रविवार को सम्मपन्न हुआ।...
Telangana News: कार में सवार होकर आए 'मास्क मैन', आवारा कुत्तों पर चलाई गोली; 20 की मौत
तेलंगाना के महबूबनगर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 20 से अधिक आवारा कुत्ते मृत मिले...
TruAlt Bioenergy Limited’s Initial Public Offering to open on Thursday, Sept 25, 2025, price band set at Rs 472 – Rs 496 per Equity Share
Bangalore, 25th September 2025: TruAlt Bioenergy Limited has fixed the price band of ₹ 472/- to...
Wayanad Landslide: PM मोदी ने केरल के सीएम से की बात, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया मुआवजा राशि का एलान
नई दिल्ली। केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है। इसमें 100 से...
ટેબલ ટેનિસ ટુર્નામેન્ટનું આયોજન યંગ્સ ક્લબમાં કરવામાં આવ્યું
યંગ્ઝ ક્લબમાં તિરંગા 2023 ઓપન ગુજરાત ઇન્વાઇટી વેટરન્સ ટેબલ ટેનિસ ટુર્નામેન્ટ તારીખ 25.26.27.ઓગસ્ટ...