जनपद गाजीपुर में,आचार संहिता लगने से पुलिस हटवाने जुटा बैनर होर्डिंग।मालूम होकि जनपद गाजीपुर,लोंकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने। के साथ ही पुलिस अमला हरकत में, आ गया। दोपहर तीन बजे निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता की घोषणा किए। जाने के बाद प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स व बैनर-पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा ब्लाक मुख्यालय समेत क्षेत्र के सभी चट्टी-चौराहों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाए जाने लगा।इसके साथ ही भांवरकोल थाना क्षेत्र में रविवार को आर्दश आचार संहिता लागू होने पर प्रचार सामग्रियों से पटे क्षेत्र के चौक-चौराहों का नजारा बदल गया।नायब तहसीलदार बिपिन चौरसिया सहित थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम का होर्डिंग्स व बैनर-पोस्टर हटाए जाने का अभियान जारी है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिंग्स व बैनर-पोस्टर आदि हटवाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है तथा यह अभियान आगे भी बृहद रूप में जारी रहेगा। इस दौरान मच्छटी चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह, मनोज कुमार सिंह , नितेश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હિંમતનગરના ભોલેશ્વરમાં સ્વામી વિવેકાનંદ રમત ગમત સંકુલ ખાતે યુજીવીસીએલના ૧૫ મી ઇન્ટર સર્કલ
હિંમતનગરના ભોલેશ્વરમાં સ્વામી વિવેકાનંદ રમત ગમત સંકુલ ખાતે યુજીવીસીએલના ૧૫ મી ઇન્ટર સર્કલ
सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी वरदान है बादाम, रोजाना खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे
बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल बीमारियों से बचाने में मदद...
कौन हैं 101 वर्ष की फ्रांस की चार्लोट चोपिन, पीएम मोदी ने क्यों किया जिक्र और क्या है इनका भारत कनेक्शन?
नई दिल्ली। दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी...
समस्त हिंदू समाज ने राहुल गांधी के बयान की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
समस्त हिंदू समाज ने राहुल गांधी के बयान की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
हिंदू...