कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संकेत दिए हैं कि पार्टी उनके इस्तीफे को लेकर बातचीत कर सकती है। मीडिया ने शुक्रवार को अध्यक्ष जोशी से जब प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंत्री किरोड़ी के इस्तीफे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप किरोड़ीलाल मीणा के पीछे क्यों पड़े हो। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उनसे बातचीत करेंगे। चर्चा है कि किरोड़ी मीणा पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। वे लोकसभा चुनाव परिणाम आने के पहले से ही सचिवालय स्थित अपने दफ्तर नहीं जा रहे। सरकारी गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे। दफ्तर नहीं जाने से विभाग के जरूरी कामकाज को लेकर भी निर्णय नहीं हो पा रहे। उधर, किरोड़ी लाल मीणा इस मामले को लेकर मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक किरोड़ी लाल मीणा उन्हें मिली जिम्मेदारी वाली कुछ लोकसभा सीटें हारने के चलते इस्तीफा देने के पहले बयान दे चुके हैं। लेकिन असल वजह कुछ और भी है। बताया जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में न तो मनचाहा पद मिला और न ही छोटे भाई जगमोहन मीणा को लोकसभा का टिकट। वे जगमोहन मीणा के लिए दौसा से लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दो और फ्लाइट्स में बम होने की धमकी:अकासा-इंडिगो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
इंडियन एयरलाइंस की दो और फ्लाइट्स में बुधवार को 16 अक्टूबर को बम होने की धमकी मिली। इसके बाद...
'Ooh I smell curry walking down the hallway': How Priyanka Chopra was bullied by her schoolmates in US
Actor Priyanka Chopra has revealed for the first time the mean and racist comments she...
SP नेता Akhilesh Yadav का बयान, कहा 'Arvind Kejriwal के खिलाफ़ सभी मुकदमे खत्म होने चाहिए' | Aaj Tak
SP नेता Akhilesh Yadav का बयान, कहा 'Arvind Kejriwal के खिलाफ़ सभी मुकदमे खत्म होने चाहिए' | Aaj Tak
Weather News: दिल्ली-यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, शीतलहर का अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है. उत्तर भारत...
Tax Guru | प्रॉपर्टी मार्केट के रेंटल्स से मोटी कमाई कर रहे NRIs पर टैक्स की क्या देनदारी? | News
Tax Guru | प्रॉपर्टी मार्केट के रेंटल्स से मोटी कमाई कर रहे NRIs पर टैक्स की क्या देनदारी? | News