जनपद आजमगढ़ निजामबाद ग्राम फरिहा में,युवक का मुंबई में हत्या तेजाब से जला मिला था शव।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना निजामबाद क्षेत्र के फरिहा ग्राम निवासी युवक की मुंबई में, हत्या के बाद तेजाब से जलाने का मामला प्रकाश में, आया है। इस मामले में, महाराष्ट्र पुलिस ने जनपद के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम निवासी शाहरूख खान (25) पुत्र महबूब खान पांच वर्ष दुबई रहकर एक वर्ष पूर्व वापस घर आया। इसके बाद वह लगभग 8 माह पूर्व महाराष्ट्र के जिला पालघर गांव ऊधवा में अपने चचेरे भाइयों के परिवार संग रहने लगा। इस बीच उसका एक रिश्तेदार जो रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव का रहने वाला है। वह 3 मार्च को उसके पास पहुंचा। शाहरुख को भिवंडी लेकर जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, लेकिन 9 मार्च को उसकी जली लाश नासिक जिले के थाना अभोना के कनासी रोड के जंगल से पुलिस ने बरामद किया। जांच करते हुए पुलिस ने माले गांव से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के घर का पता और फोन नंबर लेकर मंगलवार को पुलिस ने मृतक के पिता महबूब को सूचना दी। नासिक जिला पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में चार लोग शामिल हैं, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सभी हत्यारोपी आजमगढ़ जनपद के निवासी बताएं जा रहे हैं। हत्या के वजह का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर गुरुवार को प्रातः जिला...
Bihar Politics: Karpuri Thakur को सम्मानित किए जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान | Chirag Paswan
Bihar Politics: Karpuri Thakur को सम्मानित किए जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान | Chirag Paswan
Opposition 'satisfied' with Patna meet, next huddle in Shimla on July 10-12
The Congress leadership is “satisfied” with the outcome of the Patna meeting....