Google Pixel 8a का इंतजार कर रहे हैं तो फोन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट का जान सकते हैं। इस बार गूगल नए पिक्सल डिवाइस को चार अलग वर्जन में ला सकता है। दरअसल गूगल ने हाल ही में चार डिवाइस मॉडल के अप्रूवल के लिए अप्लाई किया है। इन डिवाइस का मॉडल नंबर G8HHN GKV4X G6GPR और G576D बताया जा रहा है।

गूगल अपने यूजर्स के लिए Google Pixel 8a लाने जा रहा है। इसी कड़ी में आए दिन नए अपडेट जारी हो रहे हैं। एक लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक गूगल का नया पिक्सल डिवाइस इस बार 4 वर्जन में लाया जा सकता है।

चार वर्जन में आ सकता है फोन

दरअसल, रेंडर्स की मानें तो गूगल ने हाल ही में चार डिवाइस मॉडल के अप्रूवल के लिए अप्लाई किया है। इन डिवाइस का मॉडल नंबर G8HHN, GKV4X, G6GPR, और G576D बताया जा रहा है

इन मॉडल के लिए कंपनी ने एफसीसी यानी फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन को अप्रूवल के लिए अप्लाई किया है।

वहीं दूसरी, ओर Google Pixel 8a के रिटेल बॉक्स की जानकारियां भी पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर हैं। इस बॉक्स में G6GPR मॉडल नंबर होने की जानकारी है।

इस मॉडल को कंपनी फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन से अप्रूव करवा चुकी है।

क्यों लाए जा रहे अलग फोन मॉडल

दरअसल, गूगल अलग-अलग मार्केट के लिए हार्डवेयर की जरूरतों को देखते हुए अलग फोन मॉडल को पेश करता है।

मालूम हो सस्ते पिक्सल डिवाइस के पिछले दो जनरेशन बीते साल मई में पेश किए गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Pixel 8a आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।

कैसा होगा Pixel 8a

नया पिक्सल फोन बीतेसाल के Google Pixel 7a से कुछ अलग होगा। नया फोन ज्यादा 0.1mm चौड़ा हो सकता है। हालांकि, नया फोन बहुत हद तक Google Pixel 7a जैसा ही होगा।