जनपद आजमगढ़ ग्राम अहरौला में, पुलिस ने साफ तौर पर किया इंकार।सूत्रों के मुताबिक आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव में,बने पक्के मकान को बीते दिन रविवार की देर रात जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया। ग्रामीण व मकान मालिक का आरोप है कि, पुलिस की मौजूदगी में मकान को गिरवाया गया है। इधर, पुलिस ने मौके पर अपनी मौजूदगी से साफ इन्कार किया है। हालांकि इस मामले में, पीड़ितों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है। ग्राम प्रधान का यह जरूर कहना है कि एसपी को मामले से अवगत कराया गया है।अब्दुल अजीज का गांव के बाहर मकान बना है। रात को मकान पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। अजीज की पत्नी तबीजन ने बताया कि भारी पुलिस बल वर्दी व सादे कपड़े में पहुंचे और अपनी निगरानी में मकान को गिरवाने लगे तो हो हल्ला होने पर अगल-बगल के लोग जमा हो गए और विरोध करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। आरोप लगाया कि मकान में मौजूद सामान भी गायब था। उधर, ग्राम प्रधान विलास ने कहा कि यदि पशु तस्करी या कुछ मामलों में लोग वांछित थे तो नोटिस आती। मकान ध्वस्त करने की जानकारी मकान मालिक को नहीं दी गई। थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी हमें नहीं है। थाने पर इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Republic Day: पीएम मोदी ने नेशनल वार मेमोरियल में सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस बार मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी चीफ गेस्ट...
घोसी में भाजपा कार्यकर्ताओं नें खोला मोर्चा।
जनपद मऊ में, ओम प्रकाश राजभर की एनडीए में, एंट्री होने के बाद। उन्हें योगी सरकार में मंत्री भी...
आबूरोड ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का प्रशिक्षण..
आबूरोड ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लिया तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का...
सीईओ स्वामींच्या आवाहनाला सोलापूरकरांचा उदंड प्रतिसाद
रानभाजी महोत्सवाचा दुसरा दिवस हाऊसफुल्ल
शहरी नागरिकांना रानभाज्यांची माहिती व्हावी तसेच...
AAP insulting national icons like Bhagat Singh, Ambedkar: Chugh || AAP trying to gain heroic sympathy for corruption cases : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today said came down heavily on the AAP government...