जनपद आगरा में,पत्नी ने चप्पलों से पीटा साली के साथ डांस करने पर भरी सभा में।सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में, ससुराल में डीजे पर साली के साथ डांस करना युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने युवक को सभी के सामने चप्पलों से पीटा। इस पर पति ने पत्नी को मायके में ही छोड़ दिया। छह महीने से मायके में रह रही पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्ष में समझौता कराया। पति ने वादा किया कि वह साली से बात नहीं करेगा। वहीं पत्नी ने कहा कि वह गुस्से पर काबू रखेगी। मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले कागारौल थाना क्षेत्र में हुई थी। युवक एक जूता कंपनी में सुपरवाइजर है। महिला ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी बहन की शादी थी। वहीं पति-पत्नी में विवाद हुआ। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी का आरोप है कि पति पहले उसकी बहन से फोन पर एक-एक घंटे बाद करता था। शादी में तो डांस करते समय हद ही कर दी। गुस्से में उसने पति को चप्पलों से पीट दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया के दोनों ने वादा कर समझौता कर लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
फर्जी एडमिट कार्ड लेकर RAS-प्री फेल महिला, मेन्स एग्जाम देने पहुंची, जिस स्कूल में गई, वहां परीक्षा केंद्र ही नहीं था
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शनिवार को फर्जी एडमिट कार्ड लेकर एक महिला आरएएस मेन्स का एग्जाम...
ડીસામાં કેનાલની જમીન પર બનેલી સોસાયટીનો લે-આઉટ પ્લાન રદ કર્યો
ડીસા શહેરના કાંટ રોડ પરના સર્વે નં. 59 ની જમીનમાં દાંતીવાડા સિંચાઇ યોજનાની કેનાલના સાઇફન પર તેમજ...
Brain Exercise to Increase Memory Power and Intelligence - दिमाग तेज़ करने का तरीका
Brain Exercise to Increase Memory Power and Intelligence - दिमाग तेज़ करने का तरीका