जनपद गाजीपुर में, मकान का निर्माण रोककर पैसे की कर रहा था मांग। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक गाजीपुर एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सैदपुर कोतवाली अंतर्गत भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को दस हजार घूस लेते हुए। रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे सैदपुर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी को एंटी करप्शन की टीम द्वारा नंदगंज थाने ले जाकर मुकदमा पंजीकृत करने की कारवाई कर रही है।पड़ोसी महिला की शिकायत पर रोक रखा था पीड़ित के मकान का निर्माण एंटी करप्शन वाराणसी से कुछ दिनों पूर्व सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने शिकायत की थी। उनका कहना था कि सैदपुर के भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी विवेक यादव उससे उसके निर्माणाधीन मकान का बारजा निकालने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। उसके निर्माण को उसके पड़ोसी मालती देवी के शिकायत पर सिपाही विवेक यादव ने रोक रखा था।छत का बारजा निकलवाने के नाम पर की थी पंद्रह हजार की मांग-पीड़ित ने बताया कि मेरे निर्माणाधीन मकान का बरजा निकालने के लिए विवेक सिपाही ने मुझसे पंद्रह हजार रूपए की मांग किया था। जिसके लिए उसने पंद्रह दिन से मेरा निर्माण रोक रखा था। तीन दिन पूर्व मैंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग वाराणसी में की थी। आज दस हजार विवेक सिपाही को देने की बात थी। जिसके साथ वह रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ।सिपाही कल होगा न्यायालय के सामने पेश एंटी करप्शन टीम में शामिल दरोगा राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर की शिकायत पर सिपाही विवेक को दस हजार घूस लेते, धुवार्जुन यूनियन बैंक के पास से रंगेहाथ पकड़ा गया। नंदगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।कल आरोपी सिपाही को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।एंटी करप्शन टीम में ट्रैप प्रभारी दरोगा योगेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह, शैलेंद्र, विशाल, विनोद, आशीष, अजय,चंदन समेत अन्य शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महाराष्ट्र संघाला दुहेरी विजेतेपद; महाराष्ट्र संघ मुली व मिश्र गटात अव्वल, मुलांच्या गटात उत्तर प्रदेश संघाला विजेतेपद
डेरवण : महाराष्ट्र संघाच्या मुलींनी आपल्या लौकिकाला साजेसा खेळ करीत अंतिम फेरीत तमिळनाडू संघाचा...
અમરેલી જિલ્લાના ખાંભા તાલુકાના મોટા સમઢીયાળા ગામે વૃધ્ધ દંપતીને માર મારી લુંટ ચલાવી,વૃધ્ધાની હત્યા કરેલ તે અનડીટેક્ટ ગુનાનો ભેદ ઉકેલી આરોપીઓ પકડી પાડતી અમરેલી પોલીસ.
ગુનાની વિગત_ અમરેલી જિલ્લાના મોટા સમઢીયાળા ગામે ભરવાડપરા વિસ્તારમાં હરજીભાઇ હરીભાઇ શેલડીયા પોતાના...
जयपुर/घर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 मौत
राजधानी जयपुर के वीकेआई थाना इलाके में बेसमेंट में पानी भरने से कुछ लोगों के मरने की जानकारी...
નવસારી શહેરના 80 જેટલા R.O.પ્લાન્ટ બંધ
#buletinindia #gujarat #navsari
पुतिन ने परमाणु हमले से जुड़ा नियम बदला:मिसाइल हमले के जवाब में परमाणु हमला कर सकता है रूस, यूक्रेन जंग के 1000 दिन पूरे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत देने से जुड़े एक फैसले...