जनपद आजमगढ़ में,पांच चोरियों का राजफाश पांच गिरफ्तार। मालूम होकि आजमगढ़ जनपद के सरायमीर पुलिस ने सरायमीर थाना क्षेत्र में, हुई पांच चोरियों का बुधवार को राजफाश कर दिया। चोरी के सामानों के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम बस्ती में 13 फरवरी को हुई चोरी , पुंरदरपुर एवं कस्बा फतेहपुर गांव में 15 फरवरी को रात में हुई चोरी , लकी कॉन्वेंट स्कूल खनकाह में 9 मार्च को हुई चोरी एवं सिकरौर सहबरी से आगे घर में 10 मार्च को चोरी ने चोरी की थी। एस आई अभिषेक सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शेरवां नहर से आगे बस्ती मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से 2 बाइक , 02 अदद मानिटर, 01 अदद कीपैड, 01 अदद माऊस, 02 अदद पेट्रो मेक्स, 01 अदद गैस चुल्हा (छोटा), 03 अदद कार आडियो प्लेयर, 01 अदद बैट्री फैन, 01 अदद पिलास, 20 अदद रिंच (छोटा बड़ा) व 8590/- रूपये व एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में सोनू , वीरेंद्र कुमार एवं गोलू उर्फ गुल्लू कुमार ग्राम ठोठिया थाना मेंहनगर , तथा राजेश चौहान ग्राम अहियाई (मुहम्मदपुर) थाना गंभीरपुर एवं बादशाह शेख ग्राम कालिकापुर थाना याहीकोर जनपद वीरभूमि , (प० बंगाल) हाल मुकाम मुहम्मदपुर थाना गंभीरपुर के निवासी हैं। जबकि एक चोर मोनू यादव ग्राम पवई लाडपुर, थाना सरायमीर फरार है। पूर्व में सोनू पर विभिन्न जिलों में 14 मुकदमे दर्ज है। , वीरेंद्र कुमार पर जनपद के विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं एवं गोलू पर भी जिले के विभिन्न थानों में 7 मुकदमे दर्ज हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Saurabh Mukherjea's Multibagger Picks: IT Sector में क्या रखें Approach? Large Cap से बनेगा पैसा?
Saurabh Mukherjea's Multibagger Picks: IT Sector में क्या रखें Approach? Large Cap से बनेगा पैसा?
भगवा भारत की युगो युगो से संस्कृति का प्रतीक है: तरुण चुग
चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कांग्रेस नेता हुसैन दलवई द्वारा योगी आदित्यनाथ...
પાલીતાણા આદિનાથ હેલ્થ કેર સેન્ટર દ્વારા નિદાન કેમ્પ કરવામાં આવશે
પાલીતાણા આદિનાથ હેલ્થ કેર સેન્ટર દ્વારા નિદાન કેમ્પ કરવામાં આવશે
Breaking News: दिल्ली के नए CM को लेकर LG VK Saxena ने कहा- आतिशी का स्वागत है
Breaking News: दिल्ली के नए CM को लेकर LG VK Saxena ने कहा- आतिशी का स्वागत है
અમદાવાદ-ચાંદલોડિયા'સરદારનગર તેમજ કુબેરનગર વિસ્તારમાં-સરકારી અનાજ ની કાળાબાજારી-અનાજ માફિયાઓ દ્વારા?
અમદાવાદ-ચાંદલોડિયા'સરદારનગર તેમજ કુબેરનગર વિસ્તારમાં-સરકારી અનાજ ની કાળાબાજારી-અનાજ માફિયાઓ દ્વારા?