जनपद आजमगढ़ में,आजमगढ़ में दबंगई का खुला नजारा सड़क पर। मालूम होकि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में,बीते दिन शनिवार को दबंगई का खुला नजारा सड़क पर देखने को मिला। दबंगों द्वारा लेखपाल को सड़क के बीचो-बीच मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं दबंगों द्वारा लेखपाल को खुले तौर पर धमकी दी गई कि, जहां पैमाइश करने जा रहे हो सही तरीके से करना, अबकी बार बच गए। अगली बार नहीं बचोगे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि विशाल सिंह चन्देल वर्तमान में आँधीपुर गांव के लेखपाल हैं। फूलपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए उन्होंने बताया कि वे अपने राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव को बताकर अपने हल्के आँधीपुर गांव जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही ताहिर हास्पिटल के सामने पहुँचे थे कि शौर्य मेडिकल स्टोर के मालिक ब्रजेश यादव पुत्र अमरदेव यादव, कौशलेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव, आकाश यादव पुत्र दर्शन लाल, विकास पुत्र विनय, अवधेश पुत्र अमरदेव निवासी बढ़ापुर बदल के साथ लगभग 10 अन्य लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर गाली गौलज करते हुए मारने पीटने लगे। कहने लगे कि आँधीपुर गांव पैमाइश करने जा रहे हो सही से करना। अबकी बार बच गए हो अगली बार नहीं बचोगे। बीच बचाव कर रहे रवि सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी सुदनीपुर फूलपुर को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તિરંગા યાત્રા : વડોદરા પોસ્ટ વિભાગ દ્વારા કાઢવામાં આવેલ તિરંગા યાત્રાનું આયોજન આકર્ષણનું કેન્દ્ર બન્યું
વડોદરા દક્ષિણ ગુજરાત પોસ્ટલ ઝોનની પહેલના ભાગરૂપે, RMS W ડિવિઝનના કર્મચારીઓ અને અધિકારીઓએ સોમવારે...
मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा समरसता भोज कार्यक्रम हुआ संपन्न।
रायबरेली जिले के लालगंज कस्बे में मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...
Nehru, Mountbatten की दोस्ती के चलते kashmir इंडिया-पाकिस्तान के बीच फंस गया?
Nehru, Mountbatten की दोस्ती के चलते kashmir इंडिया-पाकिस्तान के बीच फंस गया?
মৰাণহাটত আন্তঃজিলাসাঁতোৰ প্ৰতিযোগিতা সম্পন্ন, চাৰিখন জিলাৰ ১৮০গৰাকী প্ৰতিযোগীৰ অংশ গ্ৰহন।
চৰাইদেউ জিলাৰ মৰাণ হাটত অৱস্থিত মৰাণ মহাবিদ্যালয়ৰ চুইমিং পুলত দেওবাৰে দিনযোৰা কাৰ্য্যসূচীৰে...