जनपद आजमगढ़ में,आजमगढ़ में दबंगई का खुला नजारा सड़क पर। मालूम होकि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में,बीते दिन शनिवार को दबंगई का खुला नजारा सड़क पर देखने को मिला। दबंगों द्वारा लेखपाल को सड़क के बीचो-बीच मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं दबंगों द्वारा लेखपाल को खुले तौर पर धमकी दी गई कि, जहां पैमाइश करने जा रहे हो सही तरीके से करना, अबकी बार बच गए। अगली बार नहीं बचोगे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि विशाल सिंह चन्देल वर्तमान में आँधीपुर गांव के लेखपाल हैं। फूलपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए उन्होंने बताया कि वे अपने राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव को बताकर अपने हल्के आँधीपुर गांव जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही ताहिर हास्पिटल के सामने पहुँचे थे कि शौर्य मेडिकल स्टोर के मालिक ब्रजेश यादव पुत्र अमरदेव यादव, कौशलेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव, आकाश यादव पुत्र दर्शन लाल, विकास पुत्र विनय, अवधेश पुत्र अमरदेव निवासी बढ़ापुर बदल के साथ लगभग 10 अन्य लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर गाली गौलज करते हुए मारने पीटने लगे। कहने लगे कि आँधीपुर गांव पैमाइश करने जा रहे हो सही से करना। अबकी बार बच गए हो अगली बार नहीं बचोगे। बीच बचाव कर रहे रवि सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी सुदनीपुर फूलपुर को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा दक्षिण महापोर को भेंट की चूड़ियां मांगा इस्तिफा, बोर्ड बैठक में हुआ जोरदार हंगामा, देखे मामला
कोटा दक्षिण महापोर को भेंट की चूड़ियां मांगा इस्तिफा, बोर्ड बैठक में हुआ जोरदार हंगामा, देखे मामला
Amit Thackeray Viral Video : कार्यकर्त्याच्या घरी अमित ठाकरेंना केलं पोटभर जेवण ABP Majha
Amit Thackeray Viral Video : कार्यकर्त्याच्या घरी अमित ठाकरेंना केलं पोटभर जेवण ABP Majha
PORBANDAR સમગ્ર રાજ્યમાં ભાજપ પરિવાર દ્વારા સ્નેહ મિલન રદ કરાયા 31 10 2022
PORBANDAR સમગ્ર રાજ્યમાં ભાજપ પરિવાર દ્વારા સ્નેહ મિલન રદ કરાયા 31 10 2022
राजस्थान सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब नहीं जाएगी 15 लाख लोगों की नौकरियां
राजस्थान की 23 हजार खानों पर छाए संकट के बादल अब छट गए हैं. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने...
किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर सियासत तेज,दौसा के नवनिर्वाचित सांसद ने कह दी बड़ी बात
दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना ने भारी मतों से जीत दर्ज की। मीडिया से...