जनपद आगरा में,शादी के 10 साल बाद पति अपनी पत्नी को गांव से अपने साथ रहने के लिए, दिल्ली ले गया। वहां का माहौल देख पत्नी को भी ब्रांडेड जींस-टॉप। और महंगे चश्मे पहनकर पार्कों में घूमने शौक लग गया। जानकारी पर पति ने विरोध किया। इससे घर में, बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी 10 साल पहले खेरागढ़ के युवक के साथ हुई थी। उसने ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में, सब ठीक चल रहा था। पति अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली में काम करता है। काम ठीक चलने के बाद पांच साल पहले वह पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोप है कि पति उसे खर्च के लिए, रुपये नहीं देता। देवर घर खर्च चलाता हैं। घर से कहीं घूमने चले जाओं तो झगड़ा करता है। पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ने हमेशा साड़ी ही पहनती थी। जब से उसे दिल्ली लेकर गया। वहां का माहौल देखकर उसके तो तेवर ही बदल गए। जींस-टाॅप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का शौक लग गया। आरोप लगाया कि घर काम पर जाते ही पत्नी पार्कों में घूमने निकल जाती है। अकेले जाने की मना करने पर झगड़ा करती है। वह कपड़ों पर इतना खर्चा नहीं कर सकता। काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। मगर, बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि शनिवार को 99 जोड़ो को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 9 मामलों में समझौता हो गया। 5 में एफआईआर के आदेश दे दिए। इनके अलावा सभी को अगली तारीख दे दी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gujarat HC says PMO need not furnish degree certificates of PM Modi: Report
The Gujarat high court also imposed costs of ₹25,000 on Delhi chief minister Arvind Kejriwal who...
সদৌ অসম উচ্চতৰ মাধ্যমিক শিক্ষক আৰু কৰ্মচাৰী সন্থাৰ মুখপত্ৰ শিক্ষাবাৰ্তা প্ৰকাশৰ প্ৰস্তুতি।লেখা আহ্বান।
সদৌ অসম উচ্চতৰ মাধ্যমিক শিক্ষক আৰু কৰ্মচাৰী সন্থাৰ মুখপত্ৰ শিক্ষাবাৰ্তা প্ৰকাশৰ প্ৰস্তুতি সন্থাই...
बेसिक कार वॉश और कार डिटेलिंग में क्या अंतर है, यहां जानें सबकुछ
कार वॉश से गाड़ी के एक्सटीरियर पर जमी धूल हट जाती है और गाड़ी में शाइनिंग आ जाती है लेकिन कुछ ही...