जनपद आगरा में,शादी के 10 साल बाद पति अपनी पत्नी को गांव से अपने साथ रहने के लिए, दिल्ली ले गया। वहां का माहौल देख पत्नी को भी ब्रांडेड जींस-टॉप। और महंगे चश्मे पहनकर पार्कों में घूमने शौक लग गया। जानकारी पर पति ने विरोध किया। इससे घर में, बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी 10 साल पहले खेरागढ़ के युवक के साथ हुई थी। उसने ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में, सब ठीक चल रहा था। पति अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली में काम करता है। काम ठीक चलने के बाद पांच साल पहले वह पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोप है कि पति उसे खर्च के लिए, रुपये नहीं देता। देवर घर खर्च चलाता हैं। घर से कहीं घूमने चले जाओं तो झगड़ा करता है। पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ने हमेशा साड़ी ही पहनती थी। जब से उसे दिल्ली लेकर गया। वहां का माहौल देखकर उसके तो तेवर ही बदल गए। जींस-टाॅप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का शौक लग गया। आरोप लगाया कि घर काम पर जाते ही पत्नी पार्कों में घूमने निकल जाती है। अकेले जाने की मना करने पर झगड़ा करती है। वह कपड़ों पर इतना खर्चा नहीं कर सकता। काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। मगर, बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि शनिवार को 99 जोड़ो को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 9 मामलों में समझौता हो गया। 5 में एफआईआर के आदेश दे दिए। इनके अलावा सभी को अगली तारीख दे दी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Wrestlers Protest: आंदोलन से पीछे नहीं हटीं Sakshi Malik | खबरों का किया खंडन | Breaking
23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर नया मोड़...
PM Narendra Modi commissions India's first indigenous aircraft carrier -- INS Vikrant -- the largest ship ever built in India's maritime history.
PM Narendra Modi commissions India's first indigenous aircraft carrier -- INS Vikrant -- the...
'गुलाम नबी भाईजान' PM मोदी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे', आजाद पर भड़के दिग्विजय सिंह
गुलाम नबी आजाद के 'मैं कांग्रेस को बेनकाब और पूरी तरह से ध्वस्त नहीं करना चाहता' वाले बयान को...
सोनारी महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह
सोनारी महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती समापन समारोह आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ पालन किया जा...
ঝাৰখণ্ডত কৰ্মৰত অসমৰ এগৰাকী CRPF জোৱানৰ ৰহস্যজনক মৃত্যু।মৃত যুৱক CRPF জোৱানজন তেজপুৰ পিঠাখোৱাৰ প্ৰাঞ্জল নাথ।
🔴 যুৱজন ঝাৰখণ্ডৰ CRPFৰ ১১৮ নং বেটেলিয়নত জোৱান হিচাপে কৰ্মৰত আছিল।
🔴 নিজ কাৰ্যালয়ত নিজে ব্যৱহৃত...