जनपद वाराणसी में, महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के भक्तों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए। अब एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। जो की अन्य दिनों से बहुत ही ज्यादा है। शिवभक्तों की आस्था से काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे। विश्वनाथ धाम में लाखों भक्तों की कतार देर रात तक लगी रही । शुक्रवार की भोर से ही भक्त बाबा के दर्शन को आतुर दिख रहे थे। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड ही बना दिया है। शुक्रवार की शाम छह बजे तक 7.81 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। इससे पहले एक जनवरी 2024 को 7.25 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को एक सेकंड में 14 श्रद्धालुओं ने बाबा के झांकी दर्शन किए। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत 45 घंटों तक चलेगा।शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के बाद 3:15 बजे से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सात घंटे पहले से ही कतार में लगे हुए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। गेट नंबर चार से एक कतार दशाश्वमेध घाट की तरफ तो दूसरी कतार चौक थाने के आगे तक लगी थी। हर-हर महादेव… और जय श्रीराम… का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का रेला बाबा के धाम में प्रवेश करने लगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mahua Moitra: लोकसभा की आचार समिति ने BJP नेता से पूछे 'फर्जी डिग्री' पर सवाल, महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को बुलाया
Mahua Moitra Bribe Row लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा को उनके...
US Election: हर कदम मजबूत हो रहीं कमला हैरिस, अब 200 से अधिक पूर्व रिपब्लिकनों ने किया खुला समर्थन; बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्किलें
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक दूसरे से बढ़त हासिल करने की कोशिश में लगे...
દિયોદર ના ખેડૂતના દિલ ની વેદના વાયરલ વીડીયા માં જય માતાજી કોલ્ડસ્ટોરેજ ડીસા ના માલિક વિશે શું કહ્યું
દિયોદર ના ખેડૂતના દિલ ની વેદના વાયરલ વીડીયા માં જય માતાજી કોલ્ડસ્ટોરેજ ડીસા ના માલિક વિશે શું કહ્યું
Flipkart Big Saving Days Sale: AI फीचर्स से लैस Motorola Edge 50 Pro पर मिल रहा अच्छा डिस्काउंट, फटाफट उठा लें मौके का फायदा
लॉन्च के वक्त 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31999 रुपये थी। लेकिन सेल के दौरान इतना देने की...