जनपद वाराणसी में, 15 दिन के अंदर आज दूसरी बार प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे।बता दे कि प्रधानमंत्री देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से बरेका तक 28 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। जिसमें उनके ऊपर पुष्प वर्षा की जाएगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए पीएम मोदी के सड़क मार्ग रूट पर स्वागत के लिए 16 प्वाइंट भी बनाए हैं। आज के पूर्व पीएम मोदी 22 फरवरी को भी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से बरेका गए थे। मगर, उस यात्रा में पीएम मोदी ने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाया था। नौ मार्च की रात में करीब साढ़े नौ बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से नौ मार्च की रात काशी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राहुल गांधी की हिसार में दूसरी रैली:करनाल में कहा- भाजपा ने महिला पहलवानों से सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वालों को बचाया
राहुल गांधी ने गुरुवार को करनाल के असंध में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा...
બનાસકાંઠા એલસીબી અને રાજકોટ પોલીસે આબુરોડ થી વધુ એક રાજકોટ ગેમઝોન અગ્નિકાંડનો મામલે આરોપીને ઝડપી પાડ્યો..
બનાસકાંઠા એલસીબી અને રાજકોટ પોલીસે આબુરોડથી વધુ એક રાજકોટ ગેમઝોન અગ્નિકાંડનો મામલે આરોપીને ઝડપી...
आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि चरक के अवतरण दिवस पर कल श्रावण शुक्ल पंचमी को चरक जयंती मनाई जाएगी।
आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि चरक के अवतरण दिवस पर कल श्रावण शुक्ल पंचमी को चरक जयंती मनाई जाएगी।इस...
कांग्रेस कभी नहीं कर सकती भाजपा के विकास कार्यों का मुकाबला, कर्नाटक में बोले पीएम मोदी
Karnataka Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के...